शिवपुरी: दबंगों का इतनी दहशत की सात महीने पहले जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने उनके डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब दबंग मृतक की पत्नी को परेशान कर रहे हैं। जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। विधवा पत्नी अपनी जमीन बचाने के लिए अफसरों के चक्कर लगा रही है।
रेखा पत्नी अतुल कुशवाह निवासी ग्राम डामरौन खुर्द, थाना दिनारा तहसील करैरा का कहना है कि जमीन का विवाद ही उसके पति की मौत का कारण बना। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं कि जैसे तेरे पति को मारा है, वैसे ही तुझे और तेरे परिवार वालों को भी मार देंगे। उन्होंने मेरे खेत पर भी कब्जा कर लिया है। आरोपी कहते हैं कि खेती का पैसा हम केस में लगा देंगे। कर लो तुम्हें जो करना है।
जेल से आकर धमका रहे आरोपी
रेखा ने बताया कि 10 जून 2022 को उसका पति रात में खेत पर जाने की कहकर घर से निकला था। वह घर वापस नहीं आए। हम सब लोग काफी परेशान हो गए, अचानक फोन आता है कि तुम्हारे पति ने फांसी लगा ली। उसके बाद दिनारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस की जांच में यह सिद्ध हुआ था कि मेरे पति ने जीवन लाल एवं राकेश कुशवाह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
इस पर से उनके विरूद्ध थाना दिनारा में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब आरोपी जमानत पर बाहर हैं, वह मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह कहते हैं कि एक मरा तो भी केस लगा है और दूसरा मरेगा तो भी जेल जाना पड़ेगा। हम अब तेरे भाई-पिता व बच्चों को मार देंगे। हमें तो जेल जाना ही है। रेखा ने पुलिस अफसरों से कार्रवाई की मांग की है।

दबंगो के डर से पति ने लगाई फांसी: जेल से बाहर आने के बाद दे रही पत्नी को धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment