शिवपुरी: कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 की आंगनबाड़ी सहायिका के पति ने उसकी जमकर पिटाई कर नाक काट ली। पति ने पत्नी के नाप पर बैंक से लोन लेना चाहता था। पत्नी ने जब इसके लिए राजी नहीं हुई, तो पिटाई कर दी। महिला ने पुलिस में इस मामले की शिकायत कराई है, लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी पति मौके से भाग निकला।
महिला सुखवती जाटव (35) करैरा के वार्ड क्रमांक 8 की आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका हैं। गुरुवार दोपहर वह अपने घर के बाहर बैठी थीं, तभी उसका पति अमर सिंह आ गया। वह अचानक उससे मारपीट करने लगा। गुस्साएं पति ने पहले अपनी पत्नी की जमकर मारपीट की। इसके बाद भड़के पति ने दांतों से उसकी नाक को काट दिया।
पड़ोसियों ने मारपीट की शिकायत डायल 100 को दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही पति मौके से फरार हो गया। डायल 100 ने महिला को करैरा थाने पहुंचाया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत करैरा थाने में कराई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
लोन लेने के लिए पत्नी पर बना रहा था दबाव
पीड़ित सुखवती जाटव के अनुसार उसका पति अमर सिंह उसके नाम पर 2 लाख रुपए का लोन निकालने की जिद कर रहा था। वह लगातार दबाव बना रहा था। आज पति ने मारपीट की और मेरी नाक तक काट दी।

पति ने पत्नी की दांतो से काटी नाक, पत्नी के नाम पर लोना लेने का बना रहा था दबाब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment