शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी मोहना रोड पर गुरुकृपा पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे पत्थर फर्सी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में जहां कोई हताहत नहीं हुआ है वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से ट्राली में भरी पत्थर फर्सी टूटने और ट्रैक्टर ट्रॉली क्षतिग्रस्त होने से ट्रैक्टर मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक ट्रैक्टर की ब्रेक चिपकने से यह हादसा हुआ है। वह तो गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से कूद गया जिससे उसकी जान बच गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मौके पर पहुंची जेसीबी से सड़क के नीचे गिरे ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

पत्थर फर्सी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर बचाई अपनी जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment