शिवपुरी: शिवपुरी के लुधावली स्थित गौशाला में लगातार हो रही गौवंश की मौत के मामले में आज नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने गौशाला का औचक निरिक्षण किया. निरिक्षण के दौरान अध्यक्ष ने गौशाला की सारी व्यवस्थाओ को देखा, वहीँ गौशाला में किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई गई, साथ ही भूसा, हरा चारा पानी की व्यवस्था पर्याप्त मात्र में मिली. गायों की मौत के बारे में जब गायत्री शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की जो गाय बाहर से गौशाला में भर्ती की जा रही हैं उन गायों की मौत हो रही हैं. जब कारण के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया की बाहर से जो गाय भर्ती हो रही हैं वो गाय अधिक मात्र में पॉलीथिन खाकर आती हैं और गौशाला में दाना, खानपान बदलने से पाचन क्रिया में बदलाव आता हैं. साथ ही उन्ही गायों की मौत हुई हैं. मृत गायों का पीएम भी कराया गया. गायों के पेट में 25 से 30 किलो पॉलीथिन मिली हैं.
बछड़े में 15 किलो तो गाय में 25 से 30 किलो निकली पॉलीथिन
शिवपुरी में गायों के मृत होने के बाद जब गायों का डॉक्टर ने पीएम किया तो डॉक्टर ने बताया कि बछड़े में 15 किलो पॉलिथीन पाई गई है वहीं गाय में 25 से 30 किलो पॉलिथीन पाई गई है जब उन्होंने मृत गायों के पीएम किए तो उनके पेट में से अधिक मात्रा में पॉलिथीन पाई गई है. इसलिए गायों की मौत के मामले में कोई बीमारी का संकेत नहीं है. बल्कि पॉलिथीन खाने से जो गाय गौशाला में भर्ती होती हैं उनके खानपान में बदलाव होने से वह पाचन क्रिया नहीं कर पाती है. जिसके चलते गायों की मौत का मामला सामने आ रहा है. अब यह स्पष्ट हो गया है कि जो गाय बाहर से गौशाला में भर्ती होती है वह पॉलिथीन खा कर जाती है. जिसके चलते वह गौशाला के बदलाव खाने के साथ पाचन क्रिया नहीं कर पाती है जिनसे उनकी मृत्यु हो रही है.
डॉ बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि जब गायों की मौत का मामला सामने आया तो उन्होंने 1 महीने में चार गायों का पीएम किया है. वहीं उन्होंने बताया कि 100 किलो के बछड़े में लगभग 15 किलो पॉलीथिन निकली है वही गायों के पेट में से लगभग 25 से 30 किलो पॉलिथीन पाई गई है. और अधिक मात्रा में पॉलिथीन पाई गई है इसी कारण यह स्पष्ट है कि पॉलिथीन खाने से ही गायों की मौत हो रही है कोई बीमारी का संकेत नहीं है
बाजार में पॉलिथीन का हो रहा जबरदस्त उपयोग
शासन प्रशासन भले ही कितनी ही चालानी कार्रवाई और पॉलिथीन बंद का आह्वान कर ले लेकिन बाजारों में लगातार पॉलिथीन उपयोग की जा रही है. बाजारों में पॉलीथिन का उपयोग बंद नहीं हुआ है इसका जीता जागता उदाहरण है कि हाल ही में गायों की मौत के मामले में पॉलिथीन का मामला सामने आया है पॉलीथिन खाने से गायों की मौत हो रही है.

गौशाला में गायों की मौत के मामले में खुलासा: बाहर से गायों को गौशाला में रखा उनकी हुई मौत, PM के बाद पेट में मिली 25 किलो पॉलीथिन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment