शिवपुरी: मेरा सिर्फ एक फेफड़ा रह गया है। जिससे मवाद बहता रहता है। शरीर को आराम नहीं, इसलिए दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाना चाहता हूं, ताकि उपचार में राहत मिल सके, लेकिन सैकड़ों चक्कर लगाने के बाद जिला अस्पताल एक्स-रे करवाने के लिए बाहर की स्लिप लिख देते हैं और अब तक ₹10 हजार खर्च एक्स-रे में हो चुका है, पर दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बन सका। यह शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में ग्राम दिदावली निवासी मोकम सिंह पाल ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कही। जिस पर सुनवाई कर रहे डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता ने स्वास्थ्य अधिकारी को तुरंत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने निर्देश दिए।
लंबे अरसे से परेशान मोकम सिंह पाल कई बार जनसुनवाई में भी आवेदन दे चुके हैं और जिला चिकित्सालय सहित मेडिकल कॉलेज में भी वह चक्कर काट चुके हैं। पर अब तक उनका दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बन सका। जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसलिए आवेदक मुकाम को डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता ने रोका और फिर उसे स्वास्थ्य अधिकारी के साथ जिला चिकित्सालय सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भेजा।

एक फेफड़ा ख़राब, 10 हज़ार एक्स-रे पर किए खर्च नहीं मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment