शिवपुरी: प्रदेश के आठ शहरों में सोमवार से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत हो गई है। जूड़ो के लिए शिवपुरी से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अलग अलग वजन के हिसाब से चयनित चारों खिलाड़ी मध्यप्रदेश की ओर से खेलेंगे। जूडो में चारों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के आठ शहरों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 30 जनवरी से शुभारंभ हो गया है जो 11 फरवरी तक जारी रहेगा। अलग-अलग खेलों के लिए प्रदेश भर से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला खेल परिसर शिवपुरी में संचालित जूड़ो प्रशिक्षण केंद्र शिवपुरी से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों में उद्यानांश सिंह शाह (50 किग्रा), सलोनी सेन (44 किग्रा), निधि यादव (48 किग्रा) और शिवानी चिड़ार (52 किग्रा) शामिल हैं। चारों खिलाड़ी वजन वर्ग के आधार पर चुने गए हैं। मप्र की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।
निधि व सलोनी पहले भी यूथ गेम्स में भाग ले चुकी हैं
जूडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। निधि यादव व सलोनी सेन इससे पहले भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी भागीदारी कर चुकी हैं। निधि यादव यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इसलिए इस बार फिर से पदक की उम्मीद है।
चार जूडो खिलाड़ी अपने भार वर्ग में दावेदारी करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 18 साल के अंदर आयु वाले बालक व बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शिवपुरी से चयनित चारों खिलाड़ी खेल परिसर में संचालित जूडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले प्रशिक्षित हैं। शिवपुरी के चार जूडो खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पेश अपने अपने भार वर्ग में हिस्सा लेकर दावेदारी करेंगे। – केके खरे, जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला शिवपुरी

शिवपुरी के 4 जूड़ो खिलाड़ियों का खेलो इंडिया यूथ गेम में चयन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment