Press "Enter" to skip to content

प्रतियोगिता: सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय को 51 हजार रुपए का इनाम मिलेगा / Shivpuri News

शिवपुरी: उन्नत नस्ल की देशी गायों को बढ़ावा देने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिताएं 1 से 15 फरवरी तक आयोजित होंगी। सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय के मालिक को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय उन्नत नस्ल की गाय पालने वाले पशुपालक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।


भारतीय नस्ल की गाय का 6 लीटर या इससे अधिक दूध प्रतिदिन होना चाहिए। जिला स्तर पर प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाली गाय पर 21 हजार रु. और तीसरे स्थान पर आने वाली गाय को 11 हजार रु. का पुरस्कार दिया जाएगा। यदि प्रदेश स्तर पर प्रथम आती है तो उस गाय को मालिक को प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय 1 लाख व तृतीय पुरस्कार 50 हजार रु. के रूप में दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: