शिवपुरी: शिवपुरी के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम झिरी में आज एक युवक ने अपनी ही पत्नी एवं बच्चे को जबरदस्ती रखने का आरोप उसी के गांव के रहने वाले युवक पर लगाया है. पति ने बताया कि वह ग्राम झिरी में ही मजदूरी करता था और उसी दौरान युवक की जान पहचान पत्नी के साथ हुई जिसके बाद पत्नी एवं बच्चे को उसने ही रख रखा है.
जानकारी के अनुसार मुकेश बाथम पुत्र लाल किशन बाथम निवासी ग्राम झिरी थाना पोहरी ने आज एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 23 जनवरी 2023 को दिन के 2 बजे जब वह सब्जी लेने गया था तभी सुगन रजक ने मेरी पत्नी सुमन बाथम व एक बच्चे को घर से कहीं ले गया और उसका आज दिनांक तक पता नहीं चला है. इसकी शिकायत पोहरी थाना में दर्ज कराई है. लेकिन आज दिनांक तक बच्चे एवं पत्नी का कुछ भी मालूम नहीं है. युवक ने बताया कि शुगम रजक दिन में गांव में रहता है और रात में गायब हो जाता है संभवत उसने कहीं बच्चे और पत्नी को छुपा कर रखा है और वह बता नहीं रहा है.
डरा धमका कर रखने का लगाया आरोप
मुकेश बाथम ने बताया कि शुगम रजक ने उसकी पत्नी को डरा धमका कर रखा है वही मुकेश बाथम ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक बार उसे बताया था कि वह पति को जान से मारने की और बच्चे को जान से मारने की धमकी देता है इसी के चलते पत्नी भी कुछ कह नहीं पाती है और उसके इशारे पर चल रही है. एसपी को दिए आवेदन में आज उसने अपनी पत्नी और बच्चे की सलामती की गुहार लगाई है.

मजदूरी के दौरान हुआ प्यार, मजदूर ने मालिक पर लगाए पत्नी को ले जाने के आरोप, बच्चे को भी ले गई महिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment