शिवपुरी: शहर की जनता को सड़क खुदाई से दर्द देने वाला सीवर प्रोजेक्ट कंप्लीट नहीं हो पा रहा है। ठाकुर बाबा घाटी पर सीवर लाइन बिछाने का काम पिछले 4 साल में पूरा नहीं हो सका है। रिवाइज्ड एस्टीमेट की वजह से सीवर प्रोजेक्ट की लागत 14 करोड़ रुपए और बढ़ गई है। रिवाइज्ड ऐस्टीमेट यदि मंजूर होता है तो सीवर प्रोजेक्ट 127 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा साल 2013 में सीवर प्रोजेक्ट का काम प्रारंभ किया था। सीवर लाइन बिछाने के काम की शुरुआत शिवपुरी शहर से की गई। इस दौरान पूरे शहर की सड़कें खोदकर डाल दीं, जिससे लोगों को लंबे समय तक दर्द सहना पड़ा। जैसे-तैसे धीरे-धीरे सड़कें बनती गईं और राहत मिली। सीवर प्रोजेक्ट को पूरे 9 साल हो चले हैं, लेकिन अभी तक कंप्लीट नहीं हो पाया है। वर्तमान में ठाकुर बाबा घाटी पर 207 मीटर हिस्से में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो अभी 2 महीने का और वक्त लगेगा।
बता दें कि साल 2018 में सीवर प्रोजेक्ट का काम खत्म करना था, लेकि न ठाकुर बाबा घाटी पर खुदाई का काम शुरू किया तो पता चला कि ठोस पत्थर की वजह से काम पर पिछड़ता चला गया। 67 करोड़ से बढ़कर लागत 113 करोड़ पहुंची, अब 14 करोड़ और बढ़ जाएगी: साल 2011 में सीवर प्रोजेक्ट की कुल लागत 67 करोड़ थी। जैसे-जैसे प्रोजेक्ट पिछड़ता गया और लागत बढ़ती गई। प्रोजेक्ट की लागत अभी 213 करोड़ हो चुकी है। नया रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया है जिसमें कुल लागत 127 करोड़ पहुंच रही है।
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट टेस्टिंग के इंतजार में : घसारही के नीचे झांसी रोड किनारे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बहुत पहले से बनकर तैयार है। सीवर लाइन का काम कंप्लीट नहीं होने की वजह से अभी तक इसकी टेस्टिंग नहीं हो सकी है। बिना फ्लो के प्लांट की टेस्टिंग संभव नहीं है।
40 हजार घरों में कनेक्शन कौन करेगा, अभी तय नहीं 2 महीने बाद यदि सीवर प्रोजेक्ट का काम पूरा होता भी है तो 40 हजार घरों में सीवर कनेक्शन देने का काम अलग से कराया जाना है। सीवर कनेक्शन पीएचई करेगी अथवा नगर पालिका, यह अभी तक तय नहीं हो सका।
दो महीने में बिछा देंगे लाइन
ठाकुर बाबा घाटी पर 207 मीटर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि 2 महीने में सीवर लाइन बिछा दी जाएगी। उसके बाद सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की टेस्टिंग करके से चालू कराया जाएगा।- एलएन सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शिवपुरी

रिवाइज एस्टीमेट से लागत 14 करोड़ रुपए और बढ़ी, 207 मीटर खुदाई में दो महीने और लगेंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment