शिवपुरी: समूह जल प्रदाय योजना के तहत शिवपुरी के आठों ब्लॉक के 841 गांव और बदरवास नगर में मड़ीखेड़ा बांध से सिंध का पानी घर-घर पहुंचाने का काम चल रहा है लेकिन केंद्र सरकार स्तर स्वीकृति के इंतजार में अभी तक इंटेकवेल का काम चालू नहीं हो पा रहा है। इसी के साथ 14 किलोमीटर हिस्से में पाइप लाइन बिछाने में नेशनल पार्क अडंगा बना है जबकि एलएनटी कंपनी को जनवरी 2024 तक काम पूरा करके देना है।
जल निगम ने इंटेकवेल निर्माण और नेशनल पार्क वाले हिस्से में पाइप बिछाने की अनुमति जनवरी-2023 तक मिलने की उम्मीद जताई थी। जनवरी महीना बीतने जा रहा है लेकिन अब तक एक भी अनुमति नहीं मिली। इंटेकवेल का निर्माण सामान्य वन मंडल में और पाइप लाइन नेशनल पार्क की सीमा में बिछना है।
हालांकि नेशनल पार्क वाले हिस्से में स्टेज-1 पर कुछ आपत्तियां आईं थीं जिनका जवाब भिजवा दिया लेकिन स्टेज 2 में परमिशन को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया जा सका है। दोनों परमिशन की वजह से पूरे प्रोजेक्ट पर असर पड़ता नजर आ रहा है।
ट्रीटमेंट प्लांट: मार्च तक पूरा हो जाएगा सिविल वर्क
सतनवाड़ा पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। मड़ीखेड़ा बांध से रॉ-वाटर लाइन सतनवाड़ा तक बिछना है। इंटेकवेल से पानी सतनवाड़ा तक पहुंचेगा जहां पानी का शुद्धीकरण होगा। मार्च 2023 तक ट्रीटमेंट प्लांट का सिविल वर्क पूरा हो जाएगा। जबकि अप्रैल 2023 तक फिटिंग वय इलेक्ट्रि का काम होना है। अधिकारियों की मानें तो जून 2023 तक पूरे प्रोजेक्ट का 80% काम हो जाएगा। वर्तमान में 53% के आसपास काम हो चुका है।
वन विभाग कुछ स्पष्ट नहीं कर रहा
केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी जनहित के बड़े प्रोजेक्ट अटक रहे हैं। जल निगम को जनवरी में परमिशन की उम्मीद थी। अब इस उम्मीद की म्याद फरवरी पर आ गई है। जल निगम काे फरवरी में परमिशन मिलने का अनुमान है जबकि वन विभाग की तरफ से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है।

स्वीकृति के इंतजार में इंटेकवेल निर्माण अटका, नेशनल पार्क से पाइप लाइन बिछाने पर भी अड़ंगा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment