शिवपुरी: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए शिवपुरी के 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यहां के खिलाड़ी लगातार अपने बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से देश- प्रदेश में अपना स्थान बना रहे हैं, और अब जूडो के लिए भी यह चयनित हुए हैं। मध्य प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला जूडो एसोसिएशन इंदौर द्वारा राष्ट्रीय सब जूनियर और क्रेडिट जूडो प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन इंदौर के छोटे नेहरू स्टेडियम में किया गया।
चयन ट्रायल में श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में संचालित जूडो प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने भागीदारी करते हुए अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया और और अपने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान पर आकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए चयनित खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग आनंद यादव 30 केजी, नेहा बडोनिया 32 केजी, तुलसी बड़ोनिया 40केजी, मयंक परिहार 50 केजी, क्रेडिट वर्ग में युवराज सिंह राणा 55 केजी, राम लखन गुर्जर 73 केजी के नाम शामिल है।
इन सभी खिलाड़ियों को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला खेल अधिकारी केके खरे ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी जूडो प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में जूडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। और ऐसे कई खिलाड़ी बहुत अच्छे लेवल पर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी 17 से 20 फरवरी से चेन्नई में होने जा रही राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम में शामिल होकर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता में 6 खिलाड़ियों का चयन, खेल मंत्री ने दी बधाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment