शिवपुरी में एक पचास साल की महिला ने अपने पति और बेटे व बहू पर मारपीट के आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि पति से घर खर्च को पैसों की मांग की थी इसी बात से नाराज होकर मेरा पति भड़क गया और उसने मेरे बेटे और बहू को भी भड़का दिया इसके तीनो ने मिलकर मेरी मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति सहित पीड़िता के बेटे और बहू पर मामला दर्ज कर लिया है।
दिनारा थाना क्षेत्र के रहने वाली दयावती साहू पत्नी हरिमोहन साहू ने बताया कि 21 जनवरी की रात 10 बजे मेरा पति हरिमोहन, बेटा रिंकू और बहू पूनम घर के बाहर अलाव ताप ताप रहे थे। में घर की किचिन में थी घर खर्च का सामान लगभग खत्म हो गया था। इसी के चलते मैने अपने पति हरिमोहन से घर खर्च के लिए पैसों की मांग कर दी थी। पैसों की मांग सुनकर मेरा पति झल्ला गया और उसने मेरे बेटे, बहू को भी भड़का दिया। इसके बाद पति, बेटा और बहू ने एकजुट होकर मुझे गालियां देने लगे, जब मैने पति को छोड़ बेटे और बहू को मां को गालियां देना शोभा नहीं देने की बात कही तो तीनों ने एकजुट होकर मेरे साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान मेरी बेटी ने भी मुझे बचाने का प्रयास किया तो मेरी बेटी के साथ भी मेरे पति ने मारपीट कर दी। मेरी और मेरी बेटी के साथ हो रही मारपीट के दौरान चींख पुकार सुन मेरे पड़ोसियों ने मेरी और मेरी बेटी की जान बचाई।
बहिन ने दिया साथ, न्याय की लगाई गुहार
पीड़िता दयावती ने बताया कि मारपीट के बाद 22 जनवरी को में अपनी दतिया में रहने वाली अपनी बहिन चंदा के पास दतिया चली गई थी। बहिन चंदा को मैने अपनी आपबीती सुनाई थी। इसके बाद मैने अपनी बहिन के साथ बीते रोज आकर अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। दिनारा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पीड़िता के पति, बेटा और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

50 साल की महिला को पति, बेटे व बहू ने पीटा, महिला बोलीं पति से मांगे थे रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment