शिवपुरी: शहर में तीन दिनों के भीतर दो बार बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से फिलहाल सर्दी दबी हुई है। यही बजह है कि न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे नहीं गिर पा रहा है वहीं अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं हो पा रहा है।
मौसम विभाग की माने तो बादल छटने के बाद मौसम में बदलाव देखने को फिर मिलेगा जिससे अंचल में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना,ग्वालियर में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।
आकाशीय बिजली गिरने से तीन गाय की हुई मौत
बीते रात कोलारस अनुविभाग के ग्राम गोरा टीला पंचायत के धर्मपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन गाय की मौत हुई है। धर्मपुरा निवासी अवतार सिंह गुर्जर ने बताया कि रात करीब ढाई बजे हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान बादल भी गरज रहे थे तभी एकाएक घर के बाहर बने गाय के बाड़े में बिजली गिर गई। बाहर आकर देखा तो तीन गाय की मौत हो चुकी थी। राम अवतार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच आसमान से गिरी आकाशीय बिजली, 3 गाय की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment