शिवपुरी: जिले की पिपरसमा कृषि उपज मंडी में चोरों ने व्यापारियों के गोदामों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर गुजरी रात व्यापारियों के गोदाम से एक सैकड़ा अनाज से भरी बोरियां चुरा कर ले गए। जबकि अनाज मंडी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है इसके बावजूद चोरों ने मंडी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरी की इस वारदात ने मंडी प्रबंधक और मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे़ कर दिए है। देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच में शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज रात्रि में पिपरसमा मंडी परिसर में चोरों ने व्यापारी बीरेंद्र कुमार गुप्ता कुअंरपुर बालों के गोदाम को निशाना बनाते हुए गोदाम में रखे 100 बोरी सोयाबीन और दो बोरी तुअर की चोरी कर ली। इसके साथ ही चोरों ने राधेश्याम गर्ग की दुकानों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया है।
चोरी की वारदात का पता सुबह लगा जब व्यापारी वीरेंद्र कुमार गुप्ता मंडी खुलने के बाद अपने गोदाम पर पहुंचे थे। वीरेंद्र ने बताया कि शटर को उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य व्यापारियों के गोदाम में भी चोरी का प्रयास चोरों द्वारा किया गया है।
देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया है कि चोरों ने सब्बल के सहारे गोदाम की शटर को महज एक फिट उठाकर उसमें चोरी की है। चोरी करने चोर पीछे की और से आए थे और अंकज से भरी बोरियों को लेकर पीछे की और ही भागे है। पीछे टमाटर के खेत में भी सोयाबीन गिरा मिला है। अब महज एक फिट की शटर को उठाकर 100 से अधिक बोरियों की चोरी संभव नहीं है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

पिपरसमा क़ृषि उपज मंडी में व्यापारी के गोदाम से सोयाबीन की 100 बोरी चोरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment