शिवपुरी: शिवपुरी में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक युवक ने अपनी पत्नी का अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराई है युवक ने बताया कि वह अपने ग्राम चकराना गया हुआ था तभी फार्म पर पत्नी अकेली थी और युवक बंदूक की नोक पर पत्नी सहित घर के जेवरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया.
जानकारी के अनुसार कल्याण पुत्र मथुरा प्रसाद धाकड़ निवासी ग्राम चकराना ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी फार्म पर अकेली थी और वह अपने ग्राम चकराना गया हुआ था तभी आरोपी कमलेश धाकड़ निवासी ग्राम बिलावली तहसील कैलारस जिला मुरैना आया और बंदूक की नोक पर युवक की पत्नी को ले गया साथ ही घर पर रखे जेवरात और नकदी भी ले गया.
युवक ने बताया कि 6 नवंबर को वह अपने ग्राम चकराना काम से आया हुआ था तभी उसकी पत्नी राजवती धाकड़ अकेली थी और बच्चे बालाजी धाम पर अपने दादाजी के साथ दर्शन करने गए हुए थे तभी ग्राम बिलावली तहसील कैलारस जिला मुरैना का रहने वाला कमलेश धाकड़ नामक व्यक्ति आया और पत्नी को बंदूक की नोक पर अपहरण करके ले गया इसकी शिकायत 11 नवंबर को कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है लेकिन आज दिनांक तक उसकी पत्नी को वापस नहीं लाया गया है वह युवक ने बताया कि आरोपी 1 लाख रुपए की मांग कर रहा है और कहता है कि 1 लाख ले आओ और पत्नी को ले जाओ.
युवक ने बताया कि घर पर रखे हुए जेवरात एक सोने का हार ₹75000 नगद 50 हज़ार की करधोनी ₹25000 नगद और इसके अलावा राजवती के पहने हुए जेवरात सोने के कान के टॉप्स मंगलसूत्र चांदी की तोड़िया, चांदी की बिछिया आदि कुल 1 लाख 85 हज़ार नगद लूट ले गया.
युवक ने बताया कि उसकी पत्नी आने के लिए तैयार है लेकिन आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रखा है और गलत काम करने की धमकी देता है वही युवक ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी पत्नी को वापस और जेवरत छुड़वाने की बात कही है.

बंदूक की नोक पर पत्नी का अपहरण कर जेवरात सहित नगदी ले गया, छोड़ने के मांग रहा 1 लाख / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment