शिवपुरी: पंजीयन एवं मुद्रांक (रजिस्ट्रार ऑफिस) विभाग के करैरा कार्यालय में स्टांप ड्यूटी चोरी का मामला सामने आया है। मकान की जगह प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश कर दिए। जिससे शासन को हजारों रुपए की चपत लग गई। दस्तावेज पंजीयन हो जाने के बाद विभाग के संज्ञान में मामला आया तो मौके का निरीक्षण किया, और स्थिति देखकर हैरान रह गए। क्योंकि वहां प्लाट पर मकान बना हुआ था।
इस मामले में उप पंजीयक करैरा सुरेंद्र बरेलिया ने सतर्कता बरतते हुए शासन को राजस्व हानि होने से बचाया है। इसके साथ ही राजस्व हानि पहुंचाने का प्रयास किए जाने पर सेवा प्रदाता भारती गौतम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जानकारी के अनुसार तहसील करैरा में उप पंजीयक कार्यालय में फर्जीवाड़ा कर मकान की रजिस्ट्री प्लाट में कराने वाले व्यक्तियों, जिनमें विक्रेतागण में वार्ड-13 न्यू तहसील के सामने करैरा निवासी भगोनी जाटव पुत्र मटुआ जाटव एवं मिश्रीलाल जाटव पुत्र मटुआ जाटव तथा क्रेता निवासी ग्राम चौसीजा प्रभा जाटव पत्नी प्रेम नारायण है।
इन लोगों व सेवा प्रदाता द्वारा शासन को लगभग 20 हजार रुपए की राजस्व हानि पहुंचाने का प्रकरण सामने आने पर उप पंजीयक करैरा सुरेंद्र बरेलिया द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया, और दस्तावेज में प्रकरण बनाकर जिला स्तर पर भेजा।
जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला पंजीयक एसएस पाल द्वारा सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप पंजीयक करैरा सुरेंद्र बरेलिया ने बताया कि यदि पक्षकारों द्वारा नोटिस प्राप्ति उपरांत भी शुल्क जमा नहीं किया तो बाजार मूल्य के तथ्यों को दस्तावेज में सही-सही उपवर्णित नहीं करने के कारण स्टाम्प अधिनियम 1899 की धारा 27 सहपठित धारा 64 के तहत अभियोजन की कार्रवाई इन लोगो पर की जाएगी।
कंप्यूटर से तैयार किए जा रहे फर्जी फोटो
दस्तावेज के साथ संपत्ति का फोटो पेश किया जाता है। फोटो खींचते वक्त क्रेता व विक्रेता को खड़ा किया जाता है। तीन दिशा से फोटो खींचे जाते हैं, लेकिन सेवा प्रदाता फर्जी तरीके से कम्प्यूटर से फोटो तैयार कर रहे हैं। दूसरे के प्लॉट पर ले जाकर फोटो खींचते हैं और कंप्यूटर से तथ्यों को छिपाया जा रहा है।

स्टाम्प ड्यूटी बचाने मकान की जगह प्लाट दिखाकर कराई रजिस्ट्री, नोटिस जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment