शिवपुरी: करैरा कस्बे सहित अंचल की बड़ी ग्राम पंचायतों में लाखों रुपए की राशि एटीएम में भगवान भरोसे रखी हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। बैंकों ने एटीएम का संचालन कंपनी को देकर पल्ला झाड़ लिया और कंपनी ने भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। यही वजह है कि रात के सन्नाटे में वीरान रहने वाले एटीएम को बदमाश बेरोकटोक निशाना बना रहे हैं। एटीएम में सुरक्षा न होने के मामले में पुलिस अधीक्षक भी पत्र लिख रहे हैं, ताकि एटीएम सुरक्षित रह सके।
गौरतलब है कि कस्बे सहित अंचल में मौजूद एटीएम (ऑटोमेटिक ट्रेलर मशीन) में हर दिन लाखों रुपए की राशि आमजन के लिए रखी जाती है। दिन में तो हर तरफ लोगों की मौजूदगी रहती है, लेकिन शाम ढलते ही असुरक्षित एटीएम में रखी राशि को भी खतरा उत्पन्न हो जाता है। एटीएम काटने वाले बदमाश भी इसलिए आसानी से अपने काम को अंजाम दे देते हैं, क्योंकि उन्हें रोकने-टोकने वाला एटीएम में कोई नहीं होता है। अभी तक क्षेत्र में एटीएम को काटने की जितनी भी वारदात हुईं, उसमें आधी रात के बाद ही बदमाशों ने उसे अपना निशाना बनाया है।
चोरी की दो वारदातें हुई
पूर्व में 17 अगस्त 2021 की है, जब अज्ञात बदमाशों ने एटीएम को विस्फोट से उड़ा दिया। धमाके की आवाज सुन स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। जिनको देख बदमाश भाग गए और एटीएम में रखी 6 लाख 91 हजार रुपए वही बिखरे पड़े रहे। दूसरी घटना 10 दिसंबर 2021 को रात्रि में बदमाशों ने एटीएम को लूटने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह सफल नहीं हो पाए। लेकिन इसके बावजूद भी गार्ड की तैनाती नहीं होना समझ से परे है।
एटीएम में रखी राशि का कोई धनीधोरी नहीं
बैंकों ने एटीएम का पूरा ठेका निजी कंपनी को दे दिया है। कंपनी के लोग ही न केवल एटीएम का मेंटेनेंस करते हैं, बल्कि उसमें राशि भरने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है। एटीएम में भरी जाने वाली राशि का बीमा होता है। ऐसे में चोरी होने पर बैंक को कोई फर्क नहीं पड़ता है और न ही उस कंपनी को। यही वजह है कि एटीएम की सुरक्षा को लेकर सभी बेपरवाह बने हुए हैं।
पुलिस की बढ़ जाती है परेशानी
एटीएम लुटने से बैंक और कंपनी को भले ही प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन होने वाली वारदात पुलिस के लिए परेशानी बन जाती है। क्योंकि लाखों रुपए की चोरी का मामला ट्रेस करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है।
बैठक लेकर देंगे निर्देश
शिवपुरी एसपी, राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड न होने से बदमाशों को वारदात करने में आसानी होती है। हम बैंक प्रबंधन को पत्र लिख रहे हैं कि जिन एटीएम में सुरक्षाकर्मी हैं, उसे छोड़कर शेष को रात में बंद करके रखा जाएं, ताकि वारदात न हों।
हम स्वयं देखेंगे
एटीएम चैनल मैनेजर विभास डे ने कहा कि सभी एटीएम में सुरक्षाकर्मी तैनात रहने चाहिए। यह अनुबंध आउटसोर्स कंपनी से रहता है। वो तो बताते हैं कि सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, लेकिन भौतिक सत्यापन करने के लिए अपनी टीम को रात में भेजेंगे। हो रहीं वारदातों से सुरक्षा के प्रति हम भी कठोर कदम उठाने की तैयारी में हैं।

ATM भगवान भरोसे: बैंक निजी कम्पनी को ठेका देकर भूली, SP को लिखा पत्र / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News





Be First to Comment