शिवपुरी में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भले ही पारे की शुरुआत 7 डिग्री सेल्सियस से हो रही हो, लेकिन तेज सर्द हवाओं ने लोगों का जीना माहौल कर रखा है। अंचल में पिछले 2 दिनों से कोहरा छाया हुआ है। आज सुबह भी लगभग 10 के बाद ही कोहरे की हटने की शुरुआत हुई। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आज 22 जनवरी से 24 जनवरी के बीच ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, भिंड समेत बुंदेलखंड के दतिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी और पन्ना में हल्की बारिश होने के आसार भी जताए हैं। अगर ऐसा होता है तो मावठ की सर्दी लोगों को और परेशान कर सकती है।
जीव-जंतु भी परेशान, दिन भर धूप सेंकने को मजबूर मगरमच्छ
सर्दी के सितम से आमजन ही नहीं जीव-जंतु भी परेशान है शिवपुरी शहर से होकर गुजरने वाले नालों में अक्सर मगरमच्छ निकलने की घटनाएं सामने आने लगी है लेकिन सर्दी के सितम से बचने के लिए शहर से सटे नालों में मगरमच्छों का झुंड धूप सेंकते हुए देखा जा सकता है। यह मगरमच्छ शहर के जाधव सागर सहित सिधेश्वर मेला ग्राउंड के पीछे से निकलने वाले नालों के किनारे धूप सेंकते देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि माधव नेशनल पार्क के स्थित सांख्य सागर झील में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ है जो नालों के रास्ते शहरी क्षेत्र में घुस आते हैं। शहर से सटे हुए नालों के किनारे वाले क्षेत्रों में मगरमच्छ को हर बार सर्दी के मौसम में धूप सेकते हुए देखा जा सकता है।

सर्द हवाओं से ठंड बड़ी, धूप सेकने बाहर निकल रहे मगरमच्छ, नहीं मिली धूप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment