शिवपुरी: शहर में आधी रात को बीच सड़क पर खतरनाक तरीके स्टंटबाजी करना एक कार चालक को भारी पड़ गया.पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कार मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार को जब्त करने की कार्रवाई की है.दरअसल शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी बाईपास बस क्षेत्र में स्थित वीर दुर्गादास राठौर चौराहे के गोलंबर पर एक स्विफ्ट डिजायर कार का चालक फुल स्पीड में कार को दौड़ाते हुए खतरनाक तरीके से गोलंबर के गोल गोल चक्कर लगा कर स्टंट करता नजर आया था.इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ वाहन कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए थे.बताया जा रहा है कि कार का चालक शराब के नशे में चूर होकर स्टंट बाजी कर रहा था. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.शनिवार को विडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कार का नंबर निकालकर कार मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है.

आधी रात को बीच सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी विडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार की जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment