शिवपुरी के अंतरराज्जीय बस स्टैंड पर कंबल में लिपटा नवजात का शव मिला है। इसके मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची के शरीर पर कुत्तों के नोंचने के निशान दिखे है। आशंका व्यक्त की गई है कि बच्ची की मौत ठंड लगने से हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान के पीछे मिला नवजात का शव
बस स्टैंड में दुकान चलाने वाले श्याम सिंह तोमर ने बताया कि आज सुबह में अपनी दुकान खोलने आया था। दुकान का गेट निकालकर में पीछे रखने गया था। इसी दौरान मुझे एक कंबल दिखाई दी। जब लकड़ी से कंबल को हटाया तो बच्चे का पैर दिखाई दिया। कंबल को हटा कर देखा तो एक नवजात का शव नजर आया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचाष तब पीछे नवजात बच्ची का शव कंबल में लिपटा मिला है। उसके शरीर पर कुत्तों के नोंचने के निशान मिले हैं।
दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचाष तब पीछे नवजात बच्ची का शव कंबल में लिपटा मिला है। उसके शरीर पर कुत्तों के नोंचने के निशान मिले हैं।
रात में अंधेरे में फेंका गया नवजात
दुकान संचालक श्याम सिंह तोमर ने बताया कि बीती रात जब वह दुकान को बंद करने पीछे रखे हुए गेट को उठाने गए थे तब वहां कुछ नहीं था। इसके बाद वह दुकान को बंद कर घर चला गया था। रात के समय इस बस स्टैंड से बसों का आवागमन भी बंद हो जाता है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नवजात के शव को रात के अंधेरे में कोई छोड़कर गया है। कड़ाके की सर्दी के चलते नवजात की मौत रात में हो गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पोहरी बसस्टैंड पर कंबल में लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्तों ने नोंच डाला, मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment