शिवपुरी: तीन दिवस पूर्व थाने में गुमशुदा बहन से मिलने आए युवक नरेश लोधी पुत्र मेवा लाल लोधी उम्र 26 वर्ष की थाने में पदस्थ महिला एसआई प्रियंका पाराशर द्वारा पिटाई का आरोप लगाकर ओबीसी महासभा ने थाना परिसर में धरना दिया थाना प्रभारी ने इस बात को नकारते हुए कहा युवक और उसकी बहन में कोई वाद विवाद हुआ होगा थाना में किसी तरह की पिटाई नहीं की गई है. नरेश के भाई स्वामी लोधी ने बताया मेरी बहन 20 दिन पूर्व गजोरा के युवक के साथ भाग गई थी हमारे द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में की थी. हमें पता चला था कि बहन थाने में आ रही है. थाने पर उससे मिलने युवक 19 जनवरी को आया था. वहीं गजोरा के युवक के साथ बहन मिल गई थी. बहन को घर ले जाने की कहा तो प्रियंका पारासर ने पुलिस आरक्षकों द्वारा भाई नरेश को इतना पीटा कि उसे शिवपुरी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. ओ बी सी महासभा के अध्यक्ष जीतू लोधी का कहना था प्रियंका पारासर के खिलाफ कार्रवाई की जावे. वहीं थाना प्रभारी ने कहा थाने पर किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई. बहन बालिग थी और उसे जबरदस्ती अपने घर ले जाना चाहते थे वह अपने भाई के साथ जाने से मना कर रही थी. संभवतः भाई बहन में कोई झगड़ा हो सकता है. हालांकि ओ बी सी महासभा कार्रवाई होने तक थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मुर्दाबाद के नारे पुलिस अधीक्षक मुर्दाबाद के नारे कई नेताओं के सहित मंत्रियों के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए.

युवक की पिटाई पर OBC महासभा ने दिया धरना, प्रभारी बोले थाने में कोई मारपीट नहीं हुई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment