शिवपुरी: स्वच्छता संवाद के तहत जिला प्रशासन एवम शक्तिशाली महिला संगठन द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोर्ट रोड पर महावारी या मासिक धर्म विषय पर छात्राओं की भ्रांतिओ को एक्सपर्ट द्वारा दूर किया। नगर में एक सप्ताह से स्वच्छता में शिवपुरी को नंबर वन लाने के लिए अनेक स्वच्छता संवाद आयोजित किए जा रहे है। उसी तारतम्य में कन्या स्कूल में तीन सैकड़ा छात्राओं को इस बारे में जानकारी दी गई। साथ ही माहवारी के विषय में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। समाजसेवी संस्था शक्ती शाली महिला संगठन की एमएचएम एक्सपर्ट बबिता कुर्मी द्वारा महिलाओं के मासिक धर्म को अभिशाप नहीं एक वरदान बताया। इस दौरान एक्सपर्ट ने बालिकाओं से उनकी समस्याएं पूछीं और उनकी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया। स्वच्छ भारत मिशन के संभागीय समन्वयक अतुल त्रिवेदी द्वारा बच्चो से एवं शिक्षको से सेनेटरी नेपकिन के सुरक्षित निस्पादन के बारे में जानकारी ली तो समस्त स्टाफ एवम बालिकाओं ने इंसीनेटर की बहुत आवश्यकता मेहसूस हुई क्योंकि सेनेटरी नेपकिन को अगर सुरक्षित निस्पादन नही किया जाए तो 100 साल तक भी ये कचरा नष्ट नही होता जो की पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है। इस अवसर पर शक्ति शाली महिला संगठन की पूरी टीम, यूनीसेफ के अतुल त्रिवेदी, वैभव उपाध्याय, रवि गोयल, स्कूल के प्राचार्य डीके करण उनका पूरा स्टाफ एवं तीन सैंकड़ा छात्राओं ने भाग लिया।

स्वच्छता संवाद के तहत कन्या विद्यालय में मासिक धर्म की भ्रांतियों को दूर किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment