शिवपुरी: 6 माह तक लिव-इन में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने 18 जनवरी को भागकर शादी कर ली। ये शादी युवती के परिजनों को रास नहीं आई। युवती का कहना है कि उसके मायके के लोग उसके पति और ससुराल के लोगों को झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रहे है। एसपी से शिकायत की है।
पिछोर के चंदू पहाड़ी की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने बताया कि मेरे पिता खेती-किसानी का कार्य करते हैं। एक साल पहले पिछोर के ग्राम खुटेला में मेरे पिता ने बटाई पर जमीन ले रखी थी। जमीन की देखरेख के काम में सहयोग करने के लिए मैं भी खेत पर ही रहती थी। इसी दौरान 1 वर्ष पहले उसकी मुलाकात पड़ोस के खेत मालिक के बेटे से हुई थी। वह भी अपने खेत पर ही खेत की रखवाली करता था।
खेत पर रखवाली के दौरान हुआ प्यार
युवती ने बताया कि 1 वर्ष पहले हम दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी। मेरे पिता व परिवार जन अपने काम से कई दिनों तक गांव चले जाते थे इसी दौरान में खेत पर अकेली रहती थी करीब 6 माह पहले से हम दोनों लिवइन में रहने लगे थे। कुछ रोज पहले हमारे संबंधों के बारे में मेरे परिजनों को पता लग गया था इसके बाद हमने 18 जनवरी को शिवपुरी न्यायालय से स्टाम्प मैरिज कर ली थी।
लव मैरिज के बाद मिल रहीं है धमकी
युवती ने बताया कि जब लव मैरिज के बारे में मेरे परिजनों को पता लगा, तब से मेरे परिजन मेरे पति की झूठी शिकायतें पिछोर थाने में दर्ज करा रहे हैं और उसे झूठे केस में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए आज मैं एसपी ऑफिस फरियाद लेकर पहुंची हूं।
पिछोर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर का कहना है कि युवती की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई है। युवती को थाने जाकर अपने बयान दर्ज कराना चाहिए।

खेत में रखवाली के दौरान हुआ प्यार, 6 माह लिवइन के बाद की COURT मैरिज, मिल रहीं धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment