शिवपुरी: भौंती थाना क्षेत्र के बीरा गांव में 15 साल की छात्रा गर्भवती हो गई इस बात का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की बहन अपनी ससुराल से मायके आई। पीड़िता की शिकायत पर भौंती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
छात्रा के बढ़े पेट को देख हैरान रह गई बड़ी बहिन
दरअसल एक महिला कई माह बाद अपने मायके बीरा आई हुई थी। तभी उसकी नजर अपनी छोटी बहन के पेट पर पड़ी। बहिन का पेट फूला हुआ दिखाई दे रहा था। जब बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन से पूछताछ की तो पहले छोटी बहिन ने बात को छुपाना चाहा, जब बहन ने उसे समझाया तो छोटी बहन ने सारी सच्चाई अपनी बड़ी बहन को बता दी।
खेत में जबरजस्ती किया दुष्कर्म
15 साल की छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को बताया कि गांव के एक लड़के ने उसके साथ खेत पर बातों में फंसाकर दुष्कर्म कर दिया था। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की बात किसी को न बताने की बात कहता रहता था। उसे पता ही नहीं लगा कि वह कब प्रेग्नेंट हो गई। पेट फूलता देख उस युवक ने धमकी दी थी कि अगर मेरे बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसी डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
सारी बात सुनने के बाद बड़ी बहन अपनी 15 साल की छोटी बहिन को लेकर बीती रात भौंती थाने पहुंची जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

15 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, बड़ी बहन ने बड़ा पेट देखा तब हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment