शिवपुरी: कोलारस विकासखंड के ग्राम साखनौर का शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन रात्रि में भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि यह हादसा रात्रि के समय हुआ। जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ऐसे में अगर यह हादसा दिन के समय होता तो जनहानि भी हो सकती थी। शासकीय प्राथमिक विद्यालय साखनौर के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने रवि रघुवंशी ने बताया कि 2 वर्ष पहले इस भवन के पीछे सटाकर विद्यालय के नए भवन का भी निर्माण करा लिया था। तभी से विद्यालय की सभी कक्षाएं नए भवन में लग रही थी।
आजादी से पहले हुआ था भवन का निर्माण
प्रधानाध्यापक रवि रघुवंशी के अनुसार, भवन का निर्माण आजादी से पहले वर्ष 1945 में हुआ था। लंबे समय से इस भवन में कक्षाओं को लगाने पर रोक लगा दी। विद्यालय का भवन 77 वर्ष पुराना था इसकी मरम्मत के लिए कई बार राशि मांगी गई थी। परंतु विभाग के द्वारा उन्हें राशि मुहैया नहीं कराई गई थी। बीती रात अचानक से भवन भरभरा कर गिर गया।
गनीमत रही रात के समय हुआ हादसा
प्रधानाध्यापक रवि रघुवंशी ने बताया कि विद्यालय में 103 छात्रों की संख्या है। भले ही विद्यालय नए भवन में लगता था। पुराने भवन के इर्द-गिर्द छात्र-छात्राएं टहलते रहते थे। जिससे जान का खतरा भी बना रहता था। ऐसे में अगर यह भवन रात की जगह अगर दिन में गिरता तो जनहानि भी हो सकती थी। उनके द्वारा कोलारस बीआरसी को एक पत्र लिखकर मलबे को हटाए जाने एवं बाउंड्री वॉल को दुरुस्त कराए जाने की राशि की मांग की गई है। इसके लिए एक पत्र भी लिखा है।

साखनौर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन गिरा, नहीं हुई कोई जनहानि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment