शिवपुरी: जिला अस्पताल की चौखट पर आज बुधवार शाम एक प्रसूता ने खुले आसमान के नीचे एक बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की सुनवाई के चलते यह हालात बने हैं।
जानकारी के अनुसार लालगढ़ गांव की रखने वाली प्रसूता छाया परिहार पत्नी भगवान सिंह उम्र 35 साल को आज दोपहर तेज प्रसव पीड़ा होने लगी थी। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस से संपर्क किया था। एम्बुलेंस भी समय पर प्रसूता को लेने लालगढ़ गांव पहुंच गई थी। लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते प्रसव की स्थिति बन गई।
108 एम्बुलेंस ने प्रसूता को समय पर जिला अस्पताल पहुंचा दिया था। प्रसूता छाया के पति मोहन सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस चालक को जल्दबाजी थी। मेरा एम्बुलेंस चालक से कहना था कि हॉस्पिटल का स्टॉफ आने तक वह मेरी पत्नी को एंबुलेंस में ही रहने दे लेकिन एम्बुलेंस का ड्राइवर नहीं माना। उसने मेरी गर्भवती पत्नी के एम्बुलेंस से नीचे उतार दिया।
इस बीच मैं भागकर अस्पताल के स्टॉफ को बुलाने गया लेकिन अस्पताल का स्टाफ मदद के लिए नहीं आया। प्रसूता को लेने आने में देर कर दी। इसके बाद मेरी पत्नी छाया ने अस्पताल की चौखट पर ही खुले आसमान के नीचे बेटे को जन्म दे दिया। प्रसव के उपरांत प्रसूता को अस्पताल के अंदर भर्ती कराया गया। जच्चा-बच्चा की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

जिला अस्पताल के बाहर जन्मा बच्चा, साथ आई महिलाओं ने किया प्रसव, दिया बच्चे को जन्म / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment