शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के गढ़ के जंगलों एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ बीते रोज मिला था। शव की पहचान ग्राम रेजा निवासी कल्ला पुत्र रामसिंह यादव उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई थी कल्ला 7 जनवरी से लापता था।
कल्ला की गुमसुदगी भी बदरवास थाने में दर्ज थी। पुलिस और परिजन लगातार कल्ला की तलाश में जुटे हुए थे। लेकिन ग्राम गढ़ के जंगल में कल्ला यादव का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शाम को ही करा लिया था। लेकिन परिजनों ने शव लेने से मना करते हुए हंगामा कर दिया।
परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़े रहे। आधी रात तक हंगामा चलता रहा इसके बाद बदरवास थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ रात्रि में हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
परिजनों ने शव लेने से किया मना
पोस्टमार्टम के के बाद शव परिजनों को सुपुर्द करना चाहा लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की जिद पर अड़ गए। मृतक के पिता रामसिंह यादव का कहना है कि मेरा बेटा दस दिन से लापता था ग्राम गढ़ के तीन एवं ग्राम कुरवार के तीन लोगों कुल 6 लोगों के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मेरे बेटे की हत्या कर दी गयी। परिजन पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजनों का कहना था कि जब तक मामला दर्ज नहीं होगा हम मृतक का शव घर नहीं ले जाएंगे।
थाने को बनानी पड़ी छाबनी
परिजनों की मांग और हंगामे को देखते हुए मौके एसडीओपी विजय यादव को मोर्चा संभालना पड़ा। इसके अतिरिक्त मामले को बिगड़ता हुआ देख इंदार, रन्नौद, कोलारस, तेंदुआ थाना पुलिस के साथ बज्र वाहन को भी बुला लिया गया था।
आधी रात को हुआ हत्या का मामला दर्ज
परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे वहीं पुलिस का कहना था कि पीएम रिपोर्ट आने के
बाद ही कोई स्थिति स्प्ष्ट होगी हालांकि बाद में पुलिस 306 का मामला दर्ज करने पर तैयार भी हो गई थी लेकिन परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे थे। धीरे धीरे थाने पर भी भीड़ बढ़ने लगी थी। परिजन रात 12 बजे तक हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े रहे थे।
मृतक के गले में हाथ हत्या या आत्महत्या?
गढ़ के जंगल में फंदे पर लटकी मिली कल्ला की लाश को प्रथम दृष्ट्या हत्या भी माना जा रहा है क्यों कि फांसी लगाकर आत्महत्या के मामलों में मृतक के हाथ नीचे लटके हुए रहते है जबकि कल्ला का हाथ उसकी गर्दन में फंसा हुआ है। यही परिजनों का आरोप है कि कल्ला ने आत्महत्या नहीं की कल्ला को फांसी पर लटकाया गया है। एसडीओपी विजय यादव का कहना है कि छ लोगों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

10 दिन से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका, थाने में हंगामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment