शिवपुरी में सर्दी और शीत लहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रही है। अंचल में चल रही तेज शीत लहर के चलते दिन की धूप भी आरामदायक साबित नहीं हो पा रही है। रात्रि के समय पारा 4 डिग्री तक लुढक जाता है।
कड़ाके के सर्दी का एक उदाहरण कोलारस नगर से सामने आया है जहां बीती रात कोलारस कस्बे के जगतपुर क्षेत्र के रहने वाले नरेंद्र लखेरा के ड्राइवर के घर के बाहर खड़ी कार पर बर्फ की चादर बिछ गई। सुबह कार चालक नाजुक खान ने देखा तो कार पर बर्फ की चादर बिछी हुई थी।
ग्रामीण अंचल में भी सर्दी का प्रकोप देखा जा रहा है। एक तस्वीर कोलारस के ग्राम बेहटा से सामने आई है। बेहटा गांव के रहने वाले सतेंद्र सिंह जाट के खेत में खड़ी सरसों और घास के ऊपर बर्फ जम गई।
शिवपुरी शहर में भी आज रात 5 डिग्री तक गिर गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुचने के आसार है। बाजारों में सुबह से ही अलाव जलाने पढ़ रहे हैं साथ ही शाम होते ही दोवारा अलाव जलाने पढ़ रहे है। रात होते ही अंचल में कोहरा छाने लगता है जो सुबह सूरज निकलने के बाद ही छटता है। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा।
रात के अंधेरे और कोहरे के कारण अब तक करैरा में दो सड़क हादसे भी हो चुके है जिसमें अब तक चार लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग की माने तो अभी तीन से चार दिनों तक मौसम खराब ही रहने वाला है। जम्मू कश्मीर में भी लगातार बर्फबारी जारी है जिसका सर अंचल में देखा जा रहा है।

शीत लहर का कहर जारी: बाहनों एवं फसल पर जम रही वर्फ की मोटी परत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment