शिवपुरी: कोलारस में कुम्हरौआ गांव शादी के 22 साल बाद एक महिला घर से अचानक से लापता हो गई। पति ने अपने परिचित पर पत्नी को भगाकर ले जाने का शक जाहिर किया। पति ने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत को कोलारस थाने में दर्ज कराई।
पति का कहना है कि मेरी शादी को 22 वर्ष हो चुके है। मेरे दो लड़के भी है। शादी के बाद कभी भी पत्नी पर शक नहीं हुआ और न ही किया। दस जनवरी को मेरी पत्नी दोपहर में खेत से घास काटने का कहकर घर से निकली हुई थी। जब पत्नी शाम तक वापस नहीं लौटी। तो मैने खेत पर जाकर तलाश की तो पत्नी खेत पर नहीं मिली। आस-पड़ोस में पूछताछ की तो पता चला कि पत्नी खेत पर आई ही नहीं थी। देर रात तक में गांव के आस-पास तलाश की लेकिन पत्नी का कोई भी सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारों ओर ससुराल पक्ष में भी पूछताछ की लेकिन सभी जगह से पत्नी की कोई भी खबर नहीं लगी। जिन रिश्तेदारों से फोन पर बात न हो सकी थी उनके गांव जाकर भी पूछताछ की लेकिन मायूसी हाथ लगी।
फोन नंबर से लग सकता है पत्नी का सुराग
पीड़ित का कहना है कि मुझे सुराग लगा है कि मेरी पत्नी एक लकड़ी का व्यापार करने वाले व्यक्ति के साथ भागी है। उक्त व्यक्ति कभी कवार मेरे घर आता जाता रहता था। पत्नी और उस व्यक्ति के बीच फोन पर बात होती रहती थी। इस बात का पता उसे पत्नी के भागने के बाद लगा। उक्त व्यक्ति का फोन नंबर मिला है ऐसे में अगर पुलिस फोन नंबर की लोकेशन पता लगा ले तो उसकी पत्नी का सुराग लग सकता है। कोलारस थाना पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर महिला की गुमसुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

22 साल बाद 2 बच्चों की मां भागी आशिक के साथ, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment