शिवपुरी में एक विवाहिता को चोरी के आरोप में ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। नवविवाहिता का आरोप है कि मेरे पति का अफेयर मेरी जेठानी से है इसी के चलते मेरे पति ने चोरी का इल्जाम लगाते हुए मुझे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत आज मंगलवार को आयोजित कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर के समक्ष दर्ज कराई है।
विवाहिता ने बताया कि मेरी शादी तीन साल पहले पिछोर थाना क्षेत्र के नीमबरी गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। मेरे पति दो भाई हैं। शादी के बाद मुझे एक बेटा पैदा हुआ। मेरे पति का अफेयर मेरी जेठानी के साथ था इस बात का मुझे शादी के डेढ़ साल बाद पता लगा। इस बात का मैंने विरोध भी किया था। तभी से मेरा पति मेरे साथ मारपीट करने लगा और अपनी भाभी के साथ ज्यादातर समय गुजारने लगा था। और अब मुझसे मारपीट करके हुए मुझे घर से निकाल दिया और मेरे बेटे को अपने पास ही रख लिया। इसकी शिकायत मैंने पिछोर थाने में दर्ज कराई थी। परंतु इसके बाद मेरे पति के द्वारा मेरे ही खिलाफ चोरी की शिकायत पिछोर थाने में दर्ज करा दी गई है।
पति ने लगाए पत्नी पर चोरी के आरोप
विवाहिता ने बताया कि दस दिन पहले मेरे पति के द्वारा पिछोर थाने में मुझ पर ससुराल से जेवरात चोरी करने के आरोप लगाए हैं। इस बात से लेकर वह परेशान है जब कि मुझे मेरे पति ने मारपीट कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया था और अब जेवरात चोरी करने का इल्जाम भी लगा रहा है।
जेठ करता है ऑनलाइन अश्लील एप का इस्तेमाल
विवाहिता का कहना है कि मेरा जेठ ऑनलाइन अश्लील एप के जरिए पैसे कमाने का कार्य करता है। एप के जरिए लोगों को अपने चंगुल में फंसा कर उनके अश्लील वीडियो फोटो के माध्यम से वसूली करता है। इसी वजह से जेठ ने भी मेरी कोई बात नहीं सुनी।
पिछोर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर का कहना है कि अगर महिला द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो ससुरालियों पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी को निकाला घर से बाहर, पत्नी ने जेठानी से अफेयर के लगाए आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment