शिवपुरी: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों इंण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च रैली के संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह टॉर्च रैली 24 जनवरी को शिवपुरी जिले से होकर गुजरेगी।
प्रदेश में “खेलों इंडिया यूथ गेम्स” का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक 27 खेलों में भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, मंडला एवं खरगौन में किया जाना है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक ने बताया कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स की टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर एक जिले से होते हुये अगले जिले के लिये प्रस्थान करेगी, जिसका समापन भोपाल में होगा। टार्च रिले की आगवानी हेतु जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासकीय अधिकारियों एवं वरिष्ट खिलाड़ियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। रूट अनुसार टॉर्च जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी। टार्च रिले कार्यक्रम का शुभारंभ खेलों इंडिया की एथंम, हुक स्टेप टॉर्च गीत से होगा। समाज के सभी वर्गों यथा – महिला, पुरुष, सभी आयुवर्ग के नागरिक, दिव्यांग आदि शामिल हो सकेंगे। जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम जैसे – प्रभात फेरी, राहगिरी, साईक्लोथॉन, वॉकोथॉन मैराथन, बाइक रैली, खेल आयोजन और स्थानीय खेलों का प्रदर्शन, जिलों में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, जागरूकता रैली आदि का आयोजन किया जाएगा। टॉर्च रिले में शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग, एन.सी.सी., एन. एस. एस., नेहरू युवा केन्द्र, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ, राज्य व जिला खेल संघ को शामिल किया जाएगा। इसके साथ विभिन्न समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों को भी इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जायेगा।

खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च रैली 24 जनवरी को शिवपुरी में / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment