शिवपुरी: करैरा अनुविभागीय मुख्यालय से महज 7 किमी दूर मछावली गांव में बिलरई नदी के टोरिया घाट पर अवैध रेत उत्खनन वापस चालू हो गया है।
प्रशासन, खनिज व पुलिस टीम के पीठ फेरते ही माफिया ने शुक्रवार की शाम नदी में पनडुब्बी वापस उतार दी है। शनिवार को पूरे दिन अवैध रेत उत्खनन के साथ परिवहन का सिलसिला फिर से चल पड़ा है। जानकारी के मुताबिक करैरा के मछावली गांव में रेत माफिया बिलरई नदी में पनडुब्बी उतारकर 55 दिनों से अवैध रेत उत्खनन कर रहा था। मामले के खुलासे के बाद खनिज शाखा शिवपुरी से माइनिंग इंस्पेक्टर, करैरा तहसीलदार व अन्य स्टाफ के साथ टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। लेकिन सूचना लीक हो जाने से माफिया आधा घंटे पहले ही पनडुब्बी, जेसीबी व
ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सहित डंप रेत गायब कर चुका था। टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे वापस टोरिया घाट पर पनडुब्बी स्थापित कर तलहटी से रेत निकालना चालू कर दी।
रेत से भरी ओवरलोड ट्रॉली लाइन से निकलती नजर आईं : शनिवार को सुबह से ही रेत उत्खनन के साथ परिवहन चलता रहा। माफिया द्वारा रेत की ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भरकर परिवहन कराता नजर आया।
पनडुब्बी से खींची जा रही रेत को जेसीबी से ट्रॉलियों में भरा जा रहा है। फिर ट्रॉलियों से रेत का परिवहन पहले की तरह फिर चालू हो गया है। प्रशासन और पुलिस विभाग की तरफ से अवैध रेत उत्खनन रोकने कोई नहीं पहुंचा।
अवैध रेत उत्खनन को रोका जाएगा
मछावली में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने के लिए टीम भेजी थी। उस वक्त मौके पर कुछ नहीं मिला था। टीम को लौटने के बाद फिर से अवैध रेत उत्खनन कर रहे हैं। हम फिर से टीम भेजकर कार्रवाई करेंगे। अवैध रेत उत्खनन को रोका जाएगा। – दिनेश शुक्ला, एसडीएम करैरा

मछावली की बिलरई नदी में माफियाओं का उत्खनन जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment