शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र में शराब के नशे ने युवक की जान ले ली। युवक का शव शासकीय आईटीआई परिसर के कुएं में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय नारायण राजपूत पुत्र मजबूत राजपूत पन्ना जिले का रहने वाला है नारायण और उसके भाई सेंटिंग का काम करते हैं। सेंटिंग लगाने का काम करने नारायण अपने परिवार के साथ पन्ना से शिवपुरी आया हुआ था। नारायण राजपूत शासकीय आईटीआई में बन रहे भवन निर्माण के कार्य में सेंटिंग लगाने का कार्य बीते कई दिनों से कर रहा था।
भतीजे की जन्मदिन पार्टी में जमकर पी ली थी शराब
बीते रोज नारायण के भतीजे का जन्मदिन था इसकी एक पार्टी भी आयोजित की गई थी बताया गया है कि नारायण ने भतीजे की जन्मदिन की पार्टी में जमकर शराब पी ली थी रात में नशे में धुत नारायण आईटीआई परिसर में बने कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने जब आज नारायण की तलाश की तो नारायण का शव कुएं में मिला। इसकी सूचना देहात थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची देखा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी हालांकि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं चाही है।
परिजनों का कहना है नारायण शराब का आदि था और हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस ने पंचनामा बना कर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

ITI परिषर के कुए में मिली मजदूर की लाश, जन्मदिन में पी थी शराब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment