शिवपुरी: 33 साल की महिला से उसके ही पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो पीड़िता का शिकायती आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पडोरा गांव का है।
महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत मायापुर थाने में 9 जनवरी को दर्ज कराई थी लेकिन शिकायत तक ही सीमित रखा गया। महिला का कहना है कि आरोपी उस पर राजीनामे का दबाव बना रहा है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर महिला ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।
पड़ोसी के घर में घुसी गाय को लेने गई थी महिला
पीड़िता ने बताया कि 9 जनवरी की बात है मेरी गाय पड़ोसी के घर के बाड़े में घुस गई थी। मैं अपनी गाय को लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी भी घर में अकेला था, तभी पड़ोसी ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। पड़ोसी ने मेरी साड़ी को भी खींचना चाहा जब में चीखी-चिल्लाई तो आरोपी ने मेरे साथ मारपीट कर दी।
इसके बाद उसने जूतों से मेरी पिटाई कर दी। मैंने इसकी शिकायत मायापुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच की बात कही, लेकिन आरोपी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उल्टा अब आरोपी मेरे ऊपर राजीनामे का दबाव बना रहा है।
आरोपी ने पति पर हमला किया
थाने में शिकायत की भनक लगने के बाद पड़ोसी ने 10 जनवरी की रात मेरे पति पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह खेत से वापस घर लौट रहा था। पति ने भागकर अपनी जान बचाई थी। पति के साथ भी मारपीट की। शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तभी से पड़ोसी राजीनामा को दवाब बनाने के लिए लगातार धमका रहा है।
वहीं, मायापुर थाना प्रभारी पूनम सविता का कहना है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

गाय को लेने गई महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर कर दी मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment