शिवपुरी: पुलिस ने शहर के छत्री जैन मंदिर से चोरी गई अष्ट धातु की बनी दोनों मूर्तियों को बरामद किया है। पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार किया है 2 चोर अभी भी फरार है।
मंदिर से मूर्तियां-रुपए चोरी
मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात शहर के देहात थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा चौक स्थित छत्री जैन मंदिर पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने मंदिर की शटर का ताला तोड़ा और अंदर रखी भगवान आदिनाथ और भगवान शांतिनाथ की मूर्तियों को चुराकर ले गए। चोरों ने दानपात्र का ताला भी तोड़ा और उसमें रखे हजारों रुपए चुरा ले गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में 2 चोर चोरी करते कैद हुए थे। चोरी की घटना के बाद से ही पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस को करना पड़ा सर्वे
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने के लिए जैन मंदिर क्षेत्र में गुप्त सर्वे कराना पड़ा था। इसके बाद चोरी के तार कमलागंज क्षेत्र से जुड़े थे। जैन मंदिर क्षेत्र सहित कमलागंज क्षेत्र के करीब 250 घरों का गुप्त सर्वे पुलिस को कराना पड़ा था। इसके अतिरिक्त साइबर टीम और सीसीटीवी की मदद से पुलिस को संदिग्धों तक पहुंचने में सफलता हाथ लगी थी।
सागर से बुलवाए चोर, सोने की मूर्तियां समझी
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के कमलागंज क्षेत्र के रहने वाले इमरान अली पुत्र मुन्ना अली उम्र 28 वर्ष, फिरोजशाह उर्फ कल्लू पुत्र स्व. धुन्ना शाह उम्र 22 वर्ष और फिजिकल थाना क्षेत्र के रहने वाला वाजिद अली पुत्र नवाब अली उम्र 30 वर्ष इसकी रेकी सबसे पहले की थी। यह तीनों मजदूरी करते हैं। इसके अतिरिक्त गली-गली में घूम कर कपड़े बेचने का काम करते थे। इन तीनों ने मिलकर करैरा के अपने साथी शहंशाह को मंदिर के बारे में बताया। संभवत शहर के तीनों चोरों ने उक्त मूर्तियां सोने की समझी थी। इसके बाद शहंशाह ने चोरी की प्लानिंग की। 4 चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए सागर से 3 शातिर चोरों को हायर किया था।
सागर से स्कॉर्पियो में शिवपुरी आए थे चोर
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि 10 नवंबर की रात सागर से बुलाए गए 3 शातिर चोर राजू उर्फ इसराइल खान पुत्र मुन्ना अली उम्र 37 वर्ष, चंदर रैकवार पुत्र काशीराम उम्र 20 वर्ष, राकेश आदिवासी स्कॉर्पियो के जरिए शिवपुरी पहुंचे थे। जहां उन्हें 2 बाइक उपलब्ध कराई गई थी। स्कॉर्पियो वाहन को शहर से दूर क्षेत्र में रखा गया था। जिससे शक की कोई गुंजाइश न रहे। बाइकों के जरिए चोरों को मंदिर तक पहुंचा दिया गया। इसके बाद सागर के तीनों चोरों ने मंदिर में घुसकर अष्टधातु की बनी तो 9-9 इंच की मूर्तियों को चुरा लिया। साथ ही गुल्लक में रखे पैसे भी अपने साथ चुराकर ले भागे थे।
पुलिस ने 7 चोरों में से 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। 2 चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस की गिरफ्त से करैरा निवासी शहंशाह और सागर निवासी राकेश दूर हैं। बाकी 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी सातों आरोपी गली में सामान बेचते थे। पुलिस पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने फिलहाल 2 अष्टधातु की मूर्तियां, 7 हजार रुपए, 2 बाइक सहित एक स्कॉर्पियो आरोपियों से जब्त किया है।
एसएसपी का सम्मान किया
चोरी के खुलासे के लिए आयोजित की गई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम के कार्य की सराहना की। साथी जैन धर्म के लोगों ने जैन धर्म के लोगों ने कंट्रोल रूम पहुंचकर एसएसपी को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।

भगवान आदिनाथ-शांतिनाथ की चोरी मूर्ती बरामद, सागर से बुलवाए शातिर चोर, 5 पकड़े / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News






Be First to Comment