शिवपुरी: शहर की सिटी कोतवाली में एक व्यापारी की शिकायत पर दस टका का व्याज वसूलने वाले 4 साहूकारों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 2 साहूकारों को गिरफ्तार कर लिया। 2 साहूकार पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एमएम अस्पताल के सामने रहने वाले व्यापारी रंजीत भौंसले ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2020 में चार अलग-अलग लोगों से व्यापार के लिए पैसे उधार लिए थे। पैसे लेते वक्त साहूकारों से नियमानुसार ब्याज की बात हुई थी। इसके बाद साहूकारों द्वारा दस टके का व्याज वसूला जाने लगा। व्याज में देरी होने पर मानसिक प्रताड़ित किया जाने लगा।
रंजीत ने बताया कि उसने महेंद्र कुलथे से 8 लाख रुपए लिए थे। उसके बदले में वह उसे अब तक 19 लाख रुपए दे चुका था। इसके बाद भी महेन्द्र कुलथे द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। रंजीत ने बताया कि उसने शहर के पीएस होटल के पास रहने वाला गजेंद्र रावत से 5 लाख रुपए लिए। अब तक गजेंद्र को 5 लाख के ऐवज में 20 लाख 74 हजार दे चुका हूं। बावजूद इसके गजेंद्र अभी भी 20 लाख रुपए की मांग कर रहा है।
रंजीत भौसले ने बताया कि दिलीप रावत और राजेश उर्फ लाला जैन से भी पैसे उधार लिए थे। राजेश और दिलीप अब तक लाखों वसूल चुके हैं। रंजीत का कहना है कि चारों को पैसे दे दे कर थक गया हूं। चारो लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी के चलते सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने चारों साहूकारों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गजेंद्र और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 2 अन्य साहूकारों की तलाश की जा रही है।

2 साहूकार गिरफ्तार, 4 के खिलाफ FIR, 10 टका के ब्याज पर 8 लाख के बसूले 19 लाख / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News

Be First to Comment