शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना पुलिस को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है पुलिस ने आरोपी शराब तस्कर के पास 6 पेटी देशी शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
शराब की तस्करी में था माहिर
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के परिक्ष्चा का रहने वाला 31 वर्षीय संता पुत्र बद्री प्रसाद कुशवाह बीती रात शिवपुरी से कोलारस के ग्रामीण क्षेत्र में देशी शराब की 6 पेटियों को खपाने बाइक पर रख कर ला रहा था। शराब की तस्करी की भनक कोलारस पुलिस को लग चुकी थी। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने कोलारस पब्लिक स्कूल के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनो की चेकिंग शुरू करा दी थी। इसी दौरान बाइक को रोककर चेक किया तो बाइक पर देशी शराब की छ पेटी प्लास्टिक के सफेद बोरी में बंधी हुई थी। पुलिस ने आरोपी से पुछताश की आरोपी ने अपना नाम संता कुशवाह हाल निवासी अहीर मोहल्ला का होना बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छ पेटी देशी शराब और एक बाइक को जप्ती की कार्यवाही की है।
शराब तस्करी कर कमाता था रुपए
थाना प्रभारी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि संता कुशवाह के ऊपर पहले भी शराब तस्करी के मामले दर्ज है आरोपी शराब की तस्करी कर गांव-गांव में शराब बेचने का काम करता था। बताया गया है कि शराब ठेकेदार के क्षेत्र में अन्य शराब ठेकेदार से शराब खरीदकर बेचने में मोटा मुनाफा कमाने के फेर में कुछ लोग शराब तस्करी का काम करते हैं

शराब तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, गांव में खपाने की फिराक में था शराब तस्कर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News

Be First to Comment