शिवपुरी में राशन माफियाओं की नीव कितनी मजबूत है इसकी एक बानगी सामने आई है। वर्ष 2019 में एक राशन की दुकान का सेल्समैन गरीबों को मिलने वाला लाखों रुपए का राशन डकार गया और वर्ष 2023 तक उस सेल्समैन पर कार्रवाई तक न हो सकी और न ही सेल्समैन पर मामला दर्ज किया।
इसका खुलासा एक शासकीय पत्र के जरिए निकलकर सामने आया है। दरअसल 14 जनवरी 2021 को एसडीओ खाद विभाग के कार्यालय और 8 जनवरी 2021 को कोलारस एसडीएम कार्यालय से बदरवास तहसीलदार के नाम पत्र जारी हुए थे।
पत्र में बदरवास जनपद की बड़ोखरा गांव की शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 506010 के तत्कालीन सेल्समैन केशव यादव से राशन न वितरण करने के कारण से तीन लाख सात हजार तीन सो 29 हजार रुपए की वसूलने के उल्लेख किया गया था।
दो साल बीत गए परन्तु नहीं हो सकी वसूली
दो साल बीत जाने के बाद भी जब बदरवास तहसीलदार के द्वारा बड़ोखरा राशन की दुकान के तत्कालीन सेल्समैन केशव यादव से राशि नहीं वसूली गई। इसी संदर्भ में कोलारस एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव ने बदरवास तहसीलदार को एक पत्र लिखकर तलब किया है पत्र में उल्लेख किया गया है कि आपके द्वारा उक्त जारी आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
उक्त सेल्समैन पर तत्काल वसूली कर एसडीएम कार्यालय में अवगत कराएं। बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव का कहना है एसडीएम कार्यालय से एक पत्र जारी हुआ है। उक्त सेल्समैन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
नहीं हुई एफआईआर
गरीबों के राशन डकारने वाले सेल्समैन केशव यादव पर उस समय मामला दर्ज नहीं किया जा सका था। इसी के चलते वर्ष दर वर्ष गुजरते गए। एसडीएम ब्रज बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2019 का मामला है तभी से कार्यवाही के लिए पत्राचार किए जा रहा है। राशन का गोलमाल करने वाले सेल्समैन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

3 साल से नहीं हुई सेल्समेन पर कार्रवाई: गरीबों का राशन डकारा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment