शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां आज एएसपी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक युवक और उसके पिता ने अपनी ही बहु और उससे ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले की शिकायत करते हुए पीडित पति ने कहा है कि उसकी पत्नि शादी के बाद महज 10 दिन ही उसके साथ रही है। अब उसने उनके परिवार पर दहेज एक्ट का झूठा मामला दर्ज कराया है।
पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए पीडित पति अंशुल शर्मा निवासी शक्तिपुरम कॉलोनी खुडा ने बताया है कि उसकी शादी 20 जून 2022 को नोहरी खुर्द निवासी नीलम शर्मा उर्फ लाली के साथ हुई थी। शादी के महज 10 दिन तक वह ससुराल में रही और उसके बाद वह अपने घर बापिस चली गई। उसके बाद वह बापिस नहीं आई। कुछ दिनो बाद उसे मेे लेने गया तो उसने मेरे साथ आने से मना कर दिया। इसके बाद में उसको कई बार लेने गया मेरे माता पिता भी गए लेकिन पत्नी नीलम उर्फ लाली आने को तैयार रही है ना ही उसके माता पिता उसे भेजने को तैयार है।
शादी के कार्ड बट गए तब मांगें 2 लाख नहीं तो शादी तोड देंगे
आज जनसुनवाई में पीडित पति ने अपने पिता के साथ पहुंचकर बताया है कि उन्होने शादी के कार्ड छपवाकर बांट दिए। तब शादी के महज 10 दिन पहले नीलम के पिता ने उससे कहा कि उसे 4 लाख की जरूरत है। 4 लाख दे दो नहीं तो शादी नहीं होगी। जिसके चलते पिता ने 2 लाख रूपए एकत्रित कर लडकी के पिता को दिए। पिता ने बताया है कि शादी के कार्ड बटने के बाद उन्होने पैसे की मांग की। अब बदनामी से बचने का कोई सहारा नहीं दिखा तो फिर 2 लाख देने पडे।
पीडित पति ने बताया है शादी के बाद वह महज 10 दिन ही घर पर रही थी। उसकी पत्नि का किसी के साथ अफैयर चल रहा था। यह बात उसने ही अपने पति को बताई। पति का कहना है कि उसकी पत्नि ने उसे बताया कि वह इस शादी के लिए तैयार ही नही थी। उसके घर बालों ने उसकी शादी जबरन कराई है। अब पत्नि घर से 13 तोला सोना पहनकर गई थी वह भी बापस नहीं लौटा उल्टा उन्हीं के खिलाफ देहज प्रताणना का आरोप लगा दिया है।
इस मामले में पीडित पति और उसके पिता ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल से शिकायत करते हुए पत्नि नीलम शर्मा,सास गंगा गाई और ससुर रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ अमानत में खयानात का मामला दर्ज कराने की मांग की है।

शादी के 10 दिन बाद पत्नी 2 लाख सहित 13 तोला सोना लेकर हुई फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment