शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के पचावला गांव के एक खेत में दो विशालकाय अजगर को देखा गया। करीब 15 फ़ीट लंबे अजगर के जोड़े के एक साथ देखे जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। देखते देखते ही ग्रामीणों की भीड़ अजगर के जोड़े को देखने उमड़ पड़ी। अजगर के जोड़े की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार हलकईया दांगी ने अपने खेत पर दो अजगर के जोड़े को चार दिन पहले देखा था। खेत मालिक हलकईया लोधी ने बताया कि इंदार नदी किनारे उसका खेत है यहां दो बड़ी-बड़ी अजगर सांप की बांविया है। कुछ दिनों से हर रोज अजगर का जोड़ा अपनी बांबी में से निकलकर दोपहर की धूप सेंकने बाहर आ जाते हैं और शाम ढलने से पहले अजगर जोड़ा स्वत भी अपनी बांबी में समा जाता हैं।
दर्शन करने के नाम पर पहुच रहे है ग्रामीण
किसान हलकईया ने बताया कि जबसे क्षेत्र में दो अजगरों के विचरण की खबर फैली है तभी से उसके खेत पर ग्रामीण अजगर के दर्शन करने के नाम पर पहुच रहें है। कई बार गांव के बच्चों की टोली भी खेत पर अजगर देखने पहुच चुकी है ऐसे में जान का खतरा बना रहता है कोई भी घटना घटित न हो जाए इस लिए उन्हें ज्यादातर समय खेत पर व्यतीत करना पड़ रहा है।
किसानों और जानवरों की जान बना हुआ खतरा
पूर्व सरपंच गोविंद सिंह दांगी ने बताया कि 15 फ़ीट के दो अजगर पिछले चार दिनों से पचावला गांव के किसानों के खेतों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं रात के अंधेरे में किसान खेतों में पानी देने जाते हैं इसके अतिरिक्त दोपहर के समय किसानों के मवेशी भी खेतों पर चारा चरने के लिए जाते हैं जिससे जान माल के खतरे की आशंका बनी रहती है वन विभाग को इस बारे में अवगत करा दिया गया है जिससे जल्द से जल्द दोनों अजगरों का यहां से रेस्क्यू किया जा सके और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके। जिससे किसान भयमुक्त अपने खेतों पर आ-जा सके

विशालकाय 15 फ़ीट का 2 अजगर का जोड़ा दिखा खेत में, दहशत में ग्रामीण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment