शिवपुरी: शिवपुरी के पिछोर में स्थित सहकारी बैंक में महिला के पैसे जमा होने के बावजूद भी बैंक पैसे नहीं दे रहा है. 1 या 2 हज़ार रुपए निकालते हैं और बैंक कर्मचारी 15 दिन बाद आने की कहते हैं जिसके चलते महिला ने अपनी बेटी की शादी भी कर्जा लेकर की वहीं कर्जदार भी आए दिन दबाव बनाते रहते हैं और ब्याज बढ़ता जा रहा है.
जानकारी के अनुसार विमला पाल पत्नी स्वर्गीय प्रकाश पाल निवासी डाकबंगला पाल कॉलोनी पिछोर ने आज कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि उसका सहकारी बैंक में बचत खाता है और उसके खाते में 3,84000 रुपए जमा है. विधवा महिला काफी परेशान है वहीं उसके पास आय का कोई साधन नहीं है विधवा महिला ने अपनी बेटी की शादी में भी लोगों से कर्जा लिया था वह लगातार दबाव बना रहे हैं और जब महिला बैंक जाती है तो उसे 1 या 2 हज़ार रुपए निकालते हैं और 15 दिन बाद आने की कहते हैं महिला ने बताया कि वह काफी परेशान है. और बार-बार बैंक भी नहीं जा पाती है बैंक खाते में जमा राशि 2,00,000 नहीं मिले तो कर्जा बाले परेशान करते रहेंगे और ब्याज भी बढ़ता चला जाएगा जिसके चलते वह काफी परेशान है महिला ने बताया कि उसकी बेटी के खाते में भी डेढ़ लाख रुपए के आसपास जमा है यह राशि बेटी की शादी के लिए जमीन बेचने के बाद जमा कराई थी. कलेक्टर से गुहार लगाते हुए महिला ने कहा कि उसके पैसों का आहरण कराया जाए जिससे महिला को कर्जे से मुक्ति मिल सके.

सहकारी बैंक में जमा पैसे नहीं दे रहा बैंक, बेटी की शादी भी कर्जा लेकर करनी पड़ी, कर्जदार करते हैं परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment