शिवपुरी: शिवपुरी के वार्ड नंबर 7 में माधव विहार कॉलोनी में सीसी सड़क ना होने से आसपास के लोग काफी परेशान थे जिसके बाद कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई लेकिन नगरपालिका ने कॉलोनी वासियों की सुध नहीं ली इसके पश्चात अब कॉलोनी वासियों को निजी खर्चे से सड़क डलवानी पड़ रही है.
जानकारी के अनुसार सुशेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वह 8 साल से परेशान हैं. और कई बार नगर पालिका से आग्रह किया है. लेकिन अभी तक सीसी सड़क का निर्माण नहीं किया गया है. इसके चलते अब कॉलोनी वासियों को खुद ही अपने निजी खर्च से सीसी सड़क डलवानी पड़ रही है. कॉलोनी वासियों ने बताया कि 8 साल से लगातार बिना सड़क का दंश झेल रहे हैं. कॉलोनी में ना ही नालियां हैं और बच्चों को खेलने में भी परेशानी आती है जिसके बाद अब परेशान होकर उन्हें खुद ही इस सड़क का निर्माण करवाना पड़ा आपको बता दें कि सीसी सड़क के निर्माण कार्य में लगभग डेढ़ लाख रुपए का खर्च होना उन्होंने बताया है वहीं 2000 वर्ग फुट की यह सीसी सड़क निजी खर्च से डलवाई जा रही है. आपको बता दें कि वार्ड नंबर 7 माधव विहार कॉलोनी में कुल 9 घर हैं. 8 साल से लगातार परेशान हो रहे कॉलोनी वासी इससे नगरपालिका के विकास की पोल खुलती नजर आ रही है जो कि 2000 बर्ग फीट की एक छोटी सी सीसी सड़क का निर्माण नहीं करा सकी वहीँ इतने दावे और इतने वादे किए जाते हैं लेकिन धरातल पर यह कुछ देखने को नहीं मिलता है अब रह वासियों को नगरपालिका क्षेत्र में आने के बावजूद और कॉलोनी में रहने के बावजूद भी बिना सड़क के रहना पड़ रहा है अब निजी खर्चे से लोग आगे आकर निर्माण कार्य और विकास कार्य करा रहे हैं.

WARD न.07 में नगरपालिका की खुलती पोल: 8 साल से परेशान होकर लोगों ने निजी खर्च से डलवाई सीसी सड़क / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment