शिवपुरी: पुराना एनएच-3 अब थीम रोड के रूप में शिवपुरी शहर के विकास में रीड की हड्डी साबित हो रही है। लेकिन सड़क की उड़ती धूल लोगों की परेशानी बन रही है। थीम रोड की धूल खत्म करने के लिए स्वीपिंग मशीन की जरूरत है। इसके लिए पीआईसी में प्रस्ताव पास हो चुका है। नगर पालिका शिवपुरी ने नगरीय प्रशासन एवं आवास विकास विभाग आयुक्त भोपाल के सामने स्वीपिंग मशीन की मांग रखी है।
देश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो गईं हैं। नगर पालिका शिवपुरी पहले ज्यादा अंक लाकर रैंकिंग सुधारने की कवायद पर काम करने जा रही है। थीम रोड बनने से शहर की सुंदरता में पहले से ज्यादा निखार आया है, लेकिन नगर पालिका के सामने अब धूल खत्म करने की चुनौती है। नगर पालिका के थीम रोड के कारण अंक बढ़ना तय है। धूल और खत्म हो जाए तो सड़क पूरी तरह साफ सुथरी दिखने लगेगी।
पीआईसी प्रस्ताव पर नगरीय निकाय एवं आवास विकास विभाग से मांग रखी। आयुक्त ने विधिवत आवेदन बनाकर लाने को कहा है। सीएमओ अगले सप्ताह भोपाल में स्वीपिंग मशीन की मांग रखेंगे। बता दें कि थीम रोड की पानी से कई बार धुलाई की जा चुकी है, फिर भी धूल खत्म नहीं हो पा रही है।
मशीन खरीदने पैसे नहीं तो रोड की सफाई का ठेका देगी नपा: थीम रोड व अन्य मुख्य सड़कों की धूल खत्म करने नगरीय प्रशासन यदि नगर पालिका शिवपुरी को मशीन खरीदने राशि जारी करता है तो स्थाई समाधान हो जाएगा। मशीन खरीदने राशि नहीं मिलने की स्थिति में नगर पालिका टेंडर जारी कर सफाई का ठेका देगी। सड़कों से धूल हटने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इधर… 39 वार्डों पर 22 गाड़ियां, चक्कर बढ़ाने नपा पुराने बस स्टैंड से कचरा लिफ्ट करा रही
शिवपुरी शहर के 39 वार्डों पर सिर्फ 22 कचरा गाड़ियां ही उपलब्ध हैं। सभी वार्डों में गाड़ियां पहुंचे, इसलिए उपलब्ध गाड़ियों के चक्कर बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुराना बस स्टैंड पर कचरा खाली कराया जा रहा है। यहां से कचरा डंपरों में लिफ्ट कराकर ट्रेचिंग ग्राउंड भेज रहे हैं। इस तरह गाड़ियां पहले से ज्यादा चक्कर लगा रहीं हैं और वार्डों से कचरा कलेक्शन पहले से ज्यादा होने लगा है। नगर पालिका का यह प्रयोग सफल साबित हो रहा है।
पहल : स्वच्छता के प्रति लोगों का माइंड सेट बदलने बच्चे मैदान में उतरेंगे
अथ युवा फाउंडेशन के डायरेक्टर देवेंद्र दांगी ने बताया कि स्वच्छता के प्रति लोगों का माइंड सेट बदलने की पहल करने जा रहे हैं। दिल्ली से भी हमारी टीम के सदस्य शिवपुरी आएंगे।
अगले सप्ताह भोपाल बुलाया है
“पीआईसी में स्वीपिंग मशीन का प्रस्ताव पास किया है। मशीन खरीदने बजट मिलता है तो अच्छा रहेगा। टेंडर लगाकर किराए से सड़कों की धूल हटवाएंगे। आयुक्त से मुलाकात हुई थी, अगले सप्ताह प्रस्ताव बनाकर भोपाल बुलाया है। थीम रोड की वजह से हमारे अंक इस बार बढ़ेंगे।” – केशव सिंह सगर, सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी

पीआईसी में स्वीपिंग मशीन का प्रस्ताव पास, प्रस्ताव के साथ भोपाल से बुलावा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment