बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के बैराड थाना क्षेत्र के बैराड कस्बे से आ रही है। जहां बीते रोज गांव के दबंगों ने एक परिवार पर पैसे के लेन देन को लेकर कहर बरफा दिया। आरोपीयों ने युवक और उससे परिवार को इतना बेहरमी से पीटा की घर के अन्य लोगों ने कमरे में छुपकर अपनी जान बचाई। आरोपीयों का इतने में भी मन नहीं भरा वह युवक को बंधक बनाकर अपने घर ले गए और उसके कपडे उतारकर उसे बंधक बनाकर पीटते रहे। परिजनों ने इस मामले की सूचना बैराड थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपीयों के चंगुल से युवक को छुडाया। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार धीरज पुत्र राकेश शर्मा उम्र 24 साल निवासी माता रोड भदैरा ने अपने ही पडौस में रहने बाले आरोपी सुनील नामदेव से 45 हजार रूपए उधार लिए थे। युवक ने 20 हजार रूपए उसे बापिस कर दिए। बांकी पैसे 11 तारीक मेें देने का बादा किया था। बीते रोज आरोपी सुनील अपने भाई प्रशांत नामदेव, दीपू नामदेव, प्रमोद नामदेव निवासी भदैरा के साथ शराब के नशे में धुत्त होकर आया और कहने लगा कि उसके पैसे अभी बापिस कर।
जिसपर धीरज ने कहा कि उसके पैसे 11 तारीक में आ रहे है वह उसे 11 को हिसाब चूकता कर देगा। जिसपर से आरोपीयों ने युवक को गाली गलौच प्रारंभ कर दी। जिसपर से पीडित के माता पिता आए और उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया। परंतु वह नही माना और मारपीट पर उतारू हो गया। कुछ देर में चारों भाईयों ने युवक को पकटकर उसकी जमकर मारपीट कर दी। जब मां और पिता बचाने आए तो आरोपीयों ने उसके साथ भी फिल्मी स्टाईल में मारपीट कर दी।
आरोपीयों ने मोहल्ले में ऐसा कहर बरफाया कि माता पिता ने एक कमरे में भागकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कि आरोपी युवक को फिल्मी स्टाईल में मोहल्ले से मारते हुए अपने घर ले गए। जहां ले जाकर उन्होंने युवक को निर्वस्त्र कर जमकर मारपीट की। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची जहां जाकर देखा तो आरोपी युवक को गेटबंद कर पीट रहे थे। बमुश्किल पुलिस ने युवक को आरोपी के चंगूुल से छुडाया और अपने साथ थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर चारों आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

फिल्मी स्टाईल में मोहल्ले में जुलूस निकालते हुए घर में निर्वस्त्र कर पीटा, जानिए क्या रहीं वजह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment