शिवपुरी में एक बुजुर्ग शुक्रवार को अपने जिंदा होने का सबूत देने कलेक्ट्रेट पहुंचा। वह पिछले 5 सालों से अपनी 20 बीघा जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहा है। दबंगों ने उसकी जमीन को हथिया लिया है।
बुजुर्ग रघुवीर नामदेव बदरवास 70 साल डुमेला पंचायत का रहने वाला है। उसका आरोप है कि उसे कागजों में मृत बताकर दबंगों ने तहसील के बाबुओं से मिलीभगत करके उसकी 20 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह 2017 से अपने जिंदा होने के सबूत लेकर दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक उसकी सुनवाई नहीं हुई है। रघुवीर पुत्र घासीराम नामदेव निवासी ग्राम डुमेला हाल निवासी अकाझिरी ने कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके स्वामित्व की भूमि जिसका सर्वें नम्बर 17, 18, 22 है। जिसका कुल रकबा 20 बीघा के लगभग डुमेला गांव में है।
सुरवाया के रहने वाले शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र रूप सिंह सिक्ख ने कागजों में हेर-फेर कर उसे मृत बताकर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। कई बार जब उसने शेरा सिक्ख से कब्जे को हटाने के लिए कहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। जिससे उसका पूरा परिवार डरा हुआ है।
रन्नौद तहसीलदार अतर सिंह गुर्जर का कहना है कि मेरे द्वारा जांच कर प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को भेजा है। एसडीएम बृज विहारी श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पट्टा मालिक द्वारा पट्टों की शर्तों का उलंघन किया गया है। जांच पूरी होने के बाद पट्टा निरस्त कर जमीन को शासकीय घोषित किया जा सकता है।

75 वर्षीय वृद्ध जिंदा होने का सबूत देने खुद पहुंचा कलेक्ट्रेट, कागजों में मृत बता दिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment