शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची एक महिला ने अपने पति और ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ छल से परिवार के लोगों द्वारा शादीशुदा होने के बाद भी कुआरा बताकर शादी कर दी। इस मामले का पता शादी के कुछ दिन बात पता चला। अब महिला ने अपने पति और ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए आरोप लगाए है कि वह शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 35 सुभाष कॉलोनी की निवासी है। पीडिता ने बताया है कि उसकी शादी 2015 में राजकुमार सैन निवासी श्यामापारी इंदरगढ जिला दतिया के साथ हिंदू रीतिरिवाज के साथ हुआ था। शादी के एक साल बाद उसके पति राजकुमार की मौत हो गई थी।
पति की मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसकी दूसरी शादी संतोष सेन निवासी सिकंदरपुर भाण्डेर के साथ कर दिया। महिला ने बताया है कि उसकी शादी के बाद संतोष सेन उसे चार दिन तक तो अपने गांव सिकंदरपुर में रखा उसके बाद उसे लेकर भोपाल चला गया। जहां उसके पति संतोष सेन ने उसे मामा होटल के पास कोलार रोड पर रखा। जहां जाकर महिला ने देखा तो उस घर में एक महिला पहले से थी।
जिसपर पीडिता ने पति से उस महिला के बारे में पूछा तो उसने उसे अपनी रिश्तेदार बताया। जिसके चलते उसके पति संतोष सेन ने उसके साथ छल से संबंध बनाए। लेकिन कुछ दिनों बात उसे पता चला कि वह उसकी दूसरी पत्नि है। घर में रह रही औरत उसकी पहली पत्नि है। जिसे बच्चे नहीं हो रहे। इसी के चलते बच्चे पैदा करने उसने दूसरी शादी की है।
पीडिता ने बताया है कि उसके पिता की मौत पहले हो चुकी है। उसके घर की माली हालात भी ठीक नहीं है। जिसके चलते उसने वहां रहना ही ठीक समझा और वह दूसरी पत्नि बनकर रहने लगी। उस युवक से उसे एक बेटी भी पैदा हुई। उसके बाद बीते दिनों वह अपनी पत्नि को लेकर शिवपुरी आया तो उससे ससुराल जनों ने पूछा कि आखिर उसने झूठ क्यों बोला। बस इसी बात पर वह धीरे से बेटी को लेकर भाग गया। पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से पति के खिलाफ रेप,बेटी के अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

FIRST पत्नी से नहीं हुआ बच्चा, तो दूसरी महिला से कुआरा बोलकर कर ली शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment