शिवपुरी से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसता है और अंदर जाकर पहले डांस करता है फिर लैपटॉप और केश लेकर भाग जाता है। चोर बहीखाता भी अपने साथ लेकर भागा था। चोर के डांस करने वाला वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।
चोर ने तोड़ दिए थे सीसीटीवी कैमरा सहित डीवीआर
मामला शिवपुरी के खनियाधाना का है। यहां सोमी जैन (32) टाइल्स की दुकान चलाते हैं। सोमी ने 3 जनवरी को खनियाधाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से चोर लैपटॉप सहित कैश चुरा कर ले गए हैं। चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे और DVR भी तोड़ दिए। लैपटॉप और कैश के अलावा चोर अपने साथ बहीखाते भी लेकर गए हैं।
सीसीटीवी कैमरों में नाचता हुआ दिखाई दिया चोर
दुकान के मालिक सोमी जैन ने बताया था कि चोरों ने दुकान में लगे कैमरे और डीवीआर तोड़ दिए थे। पुलिस ने डीवीआर रिपेयर कराया, जिसके बाद एक वीडियो पुलिस को मिला है। जिसमें दिख रहा है कि चोर ने पहले ताला तोड़ा फिर दुकान में घुसा। चोर दुकान में करीब साढ़े तीन घंटे तक रुका था। चोर ने सबसे पहले जेब में रखे गुटखे को निकाला और फाड़ने के बाद नाचने लगा। कुछ देर बाद चोरों की नजर कैमरे पर पड़ी तो वह रुक गया। फिर उसने गुटखा खाया और फिर सीसीटीवी सहित डीवीआर को तोड़ दिया।
सीसीटीवी की मदद से चोर की हुई पहचान
खनियाधाना पुलिस थाने के SI तिमेश छारी का कहना है कि चोरों ने डीवीआर सहित सभी कैमरे तोड़ दिए थे। जिसके बाद हमने डीवीआर रिपेयर कराया फिर रिकॉर्डिंग में एक चोर दिखा। जिसकी पहचान गोलू यादव के रूप में हुई है। चोर के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

डांसिंग चोर: चोरी करने आया चोर पहले गुटका खाया फिर नाचा, देखें वीडियो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment