शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर चौकी क्षेत्र के टपरपुरा से आ रही है। जहां आज एक शराब पार्टी के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी है। यह गोली युवक के पेट और पीट में लगी है। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए पोहरी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सको ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिला अस्पताल से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं.
जानकारी के अनुसार बच्चू आदिवासी पुत्र बाबू आदिवासी उम्र 40 साल निवासी टपरपुरा थाना पोहरी आज अपने घर पर था। तभी आरोपी धेरिया मोगिया घर पर आया और बोला कि ज ठंड पड रही है, आ जा पार्टी करेंगे। जिसके चलते युवक शराब पीने चला गया। जहां दोनों ने साथ में शराब पार्टी की। उसके बाद पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच गाली गलौच हो गई।
इसी बात को लेकर आरोपी धेरिया मोगिया ने युवक को कट्टे से एक के बाद एक दो गोली मार दी। जिससे गोली युवक के पेट और पीट में लगी है। जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए पोहरी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घायल युवक के भाई श्याम सिंह आदिवासी ने बताया है कि धेरिया उसके घर पर आया और उसे बुलाकर अपने साथ ले गए और वहां बैठकर इन्होंने शराब पी और उसके बाद किसी बात को लेकर इनमें विबाद हुआ और आरोपी धेरिया मोगिया ने उसके भाई को गोली मारी है। भाई ने बताया है कि युवक का आपस में कोई विबाद नहीं था। वह अच्छे दोस्त थे। पास में ही दोनों के खेत है अब दोनों में विबाद था। घायल युवक ने बताया है कि दोनों दोस्त है। बीते कुछ समय पहले दोनों में किसी बात को लेकर विबाद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment