शिवपुरी: खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के नरैयाखेडी के पास झिरी रोड से आ रही है। जहां बीती शाम रोड किनारे खडी दो बाईकों में पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसे बाईक के पास खडे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रामवीर पुत्र रामवीर पुत्र बहादुर सिंह रावत उम्र 26 साल दीनानाथ पुत्र नत्थू राम रावत उम्र 28 साल लक्ष्मण पुत्र विजय सिंह रावत उम्र 23 साल और अभिषेक पुत्र नरेश रावत उम्र 18 साल निवासी झूंड़ सिरसौद से नरैयाखेड़ी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी वह नरैयाखेड़ी गांव से पास अपनी बाइक खड़ी कर रोड़ के किनारे खड़े हो गए।
इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 30 जी 0790 कि चालक ने लापरवाही से चलाकर खड़ी दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद और पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना के बाद चालक मौके से वाहन को छोड़कर भाग गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते लक्ष्मण रावत व रामवीर रावत को ग्वालियर रेफर कर दिया है। इस मामले की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

पिकअप बाहन ने दो बाइक सवारों में मारी टक्कर, चार गंभीर घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment