शिवपुरी: कन्या छात्रावास की छात्राएं मंगलवार को जनसुनवाई में दाल लेकर पहुंची। छात्राओं का कहना है कि उन्हें छात्रावास के हॉस्टल में बहुत पतली दाल मिलती है। खाने की क्वालिटी को लेकर कलेक्टर को शिकायत की गई है।
शासकीय अनुसूचित जाति कन्या पोस्ट मैट्रिक महाविद्यालयीन छात्रावास की छात्रा मंजू अहिरवार ने बताया कि हॉस्टल वार्डन नाश्ते में खिचड़ी, चावल, दलिया के अलावा कुछ भी नहीं देती है। नाश्ते की क्वालिटी भी खराब रहती है। इसके अलावा खाने में हर रोज आलू और दाल के अलावा कुछ नहीं दिया जाता है। उसमें पानी के अलावा कुछ नहीं होता। दाल में दाल को ढूंढना पड़ता है। इससे हॉस्टल की छात्राओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
शिकायत करने पर धमकाती है वार्डन
नाश्ते और खाने को लेकर वार्डन के खिलाफ कई शिकायतें की गई है। लेकिन आज दिनांक तक नाश्ते और खाने में कोई सुधार नहीं हुआ है। बार-बार शिकायत करने पर वार्डन छात्राओं को धमकाती है। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक महावीर जैन का कहना है कि छात्राओं ने गुणवत्ताहीन खाना मिलने की शिकायत कलेक्टर से दर्ज कराई है। कलेक्टर ने 2 महिला अधिकारियों को जांच के लिए नियुक्त किया है, वह उनके साथ जाकर छात्रावास की जांच करेंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

छात्रावास की छात्राएं पहुंची जनसुनवाई में कहा दाल में दाल नहीं पानी हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment